Delhi: दिल्ली में एक मालगाड़ी शनिवार को हादसे का शिकार हो गई। बता दें कि नगर-दयाबस्ती सेक्शन पर एक मालगाड़ी के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए। दरअसल, ये हादसा जखीरा फ्लाईओवर के पास हुआ है। इस दौरान हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई। इसके साथ ही राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया है।
Highlights:
- दिल्ली में पटेल नगर-दयाबस्ती सेक्शन पर एक मालगाड़ी के 8 डिब्बे पटरी से उतरे
- राहत और बचाव के कार्य जारी
- अभी तक किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की खबर नहीं
राहत और बचाव के कार्य जारी
बता दें कि यह घटना होने के बाद राहत और बचाव के कार्य शुरू कर दिए है। मालगाड़ी में लहे की शीट के रोल लोड किए गए थे। वहीं, अभी तक किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की खबर नहीं है। यह घटना लगभग सुबह 11.52 मिनट की बताई जा रही है।
निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी हुई थी दुर्घटनाग्रस्त
बता दें कि इससे पहले भी पिछले साथ 6 अक्टूबर, 2023 को दिल्ली में एक मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। उस समय भी किसी भी व्यक्ति के हताहत नहीं हुए थे।


Download Android App
Download iOS App



