दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन में एक बजे तक 8300 यात्रियों ने किया सफर : डीएमआरसी

Summary :

दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन समयपुर बादली-हुडा सिटी सेंटर और गुरुग्राम रैपिड मेट्रो में मंगलवार सुबह सात बजे से दिन में एक बजे तक 8300 यात्रियों ने सफर किया।

दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन समयपुर बादली-हुडा सिटी सेंटर और गुरुग्राम रैपिड मेट्रो में मंगलवार सुबह सात बजे से दिन में एक बजे तक 8300 यात्रियों ने सफर किया। इस लाइन पर मेट्रो सेवाओं की शुरूआत 169 दिनों बाद सोमवार को हुई थी। 
डीएमआरसी ने जारी एक बयान में कहा कि येलो लाइन पर मंगलवार को दूसरे दिन मेट्रो की शुरुआत सुबह सात बजे हुई और यह दिन में 11 बजे तक चली जिसमें 8300 यात्रियों ने सफर किया था। दिन में एक बजे से चार बजे तक मेट्रो सेवाएं को विराम दिया जाता है और इस दौरान सभी मेट्रो ट्रेनों को सैनेटाइज और स्टेशन परिसरों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। शाम चार बजे से आठ बजे तक दूसरी शिफ्ट में मेट्रो की शुरुआत होगी। 

बयान में कहा गया कि यात्रियों की तरफ से पूरा सहयोग मिला है और यात्रियों ने सामाजिक दूरी तथा स्वच्छता संबंधी मानकों का पूरा पालन किया। वैश्विक महामारी कोरोना के प्रकोप के कारण ऐहतियात के तौर पर मेट्रो सेवाएं 22 मार्च से बंद थी। 
डीएमआरसी ने कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर स्टेशन के भीतर साफ-सफाई के बेहतर इंतजाम किये हैं, हालांकि सुबह यात्रियों की अधिक भीड़ नहीं देखी गई और अधिकतर कोच में कम ही यात्री थे। मेट्रो स्टेशनों के बाहर दिल्ली पुलिस के जवान तैनात किए गए थे और मेट्रो स्टेशन में केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के अधिकारी और जवान पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिए। 

Ujjwal Jain