दिल्ली घूमने के दौरान ऑटो में छूट गया ढाई लाख रुपये से भरा बैग, पुलिस नें ढूंढकर लौटाया

Summary :

South Delhi Crime News : नागपुर से दिल्ली घूमने आए एक व्यक्ति के लिए उस समय परेशानी खड़ी हो गई, जब वह ऑटो में अपना बैग भूल गया। बैग में 2.50 लाख रुपये नकद समेत अन्य सामान था। ऑटो का नंबर भी याद नहीं होने के बावजूद साउथ डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से महज 10 घंटे के भीतर ऑटो को ट्रेस कर बैग और पूरी नकदी बरामद कर पीड़ित को लौटा दी। पीड़ित रुपयों से भरा बैग वापस पाकर दिल्ली पुलिस का आभार प्रकट करते हुए नहीं थका। डीसीपी अनंत मित्तल ने कहा कि एसएचओ महरौली विजय…

South Delhi Crime News : नागपुर से दिल्ली घूमने आए एक व्यक्ति के लिए उस समय परेशानी खड़ी हो गई, जब वह ऑटो में अपना बैग भूल गया। बैग में 2.50 लाख रुपये नकद समेत अन्य सामान था। ऑटो का नंबर भी याद नहीं होने के बावजूद साउथ डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से महज 10 घंटे के भीतर ऑटो को ट्रेस कर बैग और पूरी नकदी बरामद कर पीड़ित को लौटा दी। पीड़ित रुपयों से भरा बैग वापस पाकर दिल्ली पुलिस का आभार प्रकट करते हुए नहीं थका।

डीसीपी अनंत मित्तल ने कहा कि एसएचओ महरौली विजय पाल दहिया और थाने की टीम की तत्पर कार्रवाई ‘अतिथि देवो भव’ की भावना को भी दर्शाती है।
डीसीपी अनंत मित्तल ने बताया कि गत महरौली पुलिस को बैग खोने की सूचना मिली थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह ऑटो से सफर करने के दौरान बैग वाहन में ही भूल गया, लेकिन उसे ऑटो का रजिस्ट्रेशन नंबर याद नहीं था।

वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएचओ महरौली इंस्पेक्टर विजय पाल दहिया के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल सुरेंद्र और कांस्टेबल संजय की टीम ने जांच शुरू की। एसीपी महरौली योगिता शर्मा की निगरानी में टीम ने उस रूट और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस ऑटो के मालिक तक पहुंची और ऑटो की सीट के पीछे से बैग सुरक्षित बरामद कर लिया। ऑटो चालक तक को बैग की जानकारी नहीं थी।

Sumant Chaudhary