आजादपुर मंडी के पास लगी आग

Summary :

NULL

नयी दिल्ली: एशिया की सबसे बड़ी आजादपुर मंडी के पास आज सुबह भीषण आग लग गई। मौके पर मौजूद दमकल गाड़यिां आग बुझाने में जुटी हैं। हादसे में फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग से कितना नुकसान हुआ है इस बारे में किसी तरह की रिपोर्ट अभी नहीं मिल पाई है। मौके पर पहुंची पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगा रही है। दिल्ली में बीते 24 घंटों में आग की ये दूसरी घटना है। रविवार को मुंडका में एक कबाड़ गोदाम में आग लग गई थी जिसे काबू पाने के लिए 20 दमकल की गाड़यिों को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। हालांकि गर्मी में इस तरह की घटनाएं ज्यादातर सुनने को मिलती है।

(वार्ता)

Desk Team