बरियाला में मारा गया पाकिस्तानी घुसपैठिया

NULL

आज सुबह पंजाब के गुरूदासपुर सेक्टर के बरियाला में एक पाकिस्तानी घुसपैठिया को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) द्वारा मार गिराया | बीएसएफ अधिकारी का कहना  है कि सुबह हमारे बीएसएफ के जवान भारत-पाकिस्तान सीमा पर लगे बाड़ पर गस्त करते वक्त कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखी गयी जिससे देख हमारे जवान तुरंत अपनी पोजीशन लेकर उस संदिग्ध को बार-बार चेतावनी देते रहे परन्तु पाकिस्तानी घुसपैठिया भारत की तरफ बढ़ता चला आ रहा था | जिसे देख भारतीय जवानों ने उस पर गोलियां चला दी | माना जाता है कि पाक की तरफ से यह कोई नई बात नहीं कई बार ऐसा होता आया है और हो भी रहा  है कि आये दिन पाक की तरफ से कोई ना कोई संदिग्ध या आतंकी भारत में घुसपैठ करते हैं | भारत की विभिन्न हिस्सों में आतंकी हमलों को अंजाम देते हैं जिसे रोकने के लिए हमारे देश के जवान आये दिन शहीद भी हो रहे हैं | भारत सरकार भी इस बात को लेकर चिंतित हैं | अधिकारी ने यह भी बताया कि जिस क्षेत्र में यह घटना हुई है वह पूरा क्षेत्र रावी नदी से घिरा हुआ है। जब अधिकारी से पूछा गया कि जिस स्थान पर घुसपैठिया मारा गया है, वहां से कुछ बरामद हुआ है या नहीं। इस पर अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।