चेन्नई: इरोड जा रही यरकौड़ एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन और तीन डिब्बे यहां एराक्कोणम में पटरी से उतर गए। दक्षिण रेलवे के अधिकारियों ने आज बताया कि कल रात की घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। कुछ ट्रेनों का मार्ग तत्काल परिवर्तित कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि मरम्मत के बाद यरकौड़ एक्सप्रेस आज सुबह अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गयी और यह करीब पांच घंटे विलंब से चल रही हैं।
हालांकि, हादसे के कारण चेन्नई जाने वाली करीब 18 ट्रेनों के परिचालन में देरी हुयी है। उन्होंने बताया कि इन ट्रेनों के परिचालन में करीब 30-120 मिनट की देरी हुयी है। दक्षिणी रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि पटरी मरम्मत का काम जारी है और आज दोपहर तक यह काम पूरा हो जाने की उम्मीद है।
-भाषा


Download Android App
Download iOS App



