नोएडा के एक गांव में एक स्थानीय मार्केट की चार मंजिला इमारत में शनिवार की रात आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
अधिकारी ने बताया कि यह घटना सेक्टर 51 के होशियारपुर की शर्मा मार्केट में रात लगभग 10 बजकर 30 मिनट पर हुई जिसके बाद पुलिस अधिकारी और अग्निशमन सेवा विभाग के कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे।
पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘ दमकल की लगभग छह गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और मध्य रात्रि से पहले आग पर काबू पा लिया गया।’’
अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारण और इसमें हुए नुकसान की पुष्टि जांच के बाद ही हो पायेगी।


Download Android App
Download iOS App



