तेदेपा प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने तेलंगाना के नेताओं से आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में हुई पार्टी की हार की परवाह किये बिना साहस के साथ आगे बढ़ने को कहा है।
तेदेपा के सूत्रों ने बताया कि तेलुगु देशम पार्टी की तेलंगाना इकाई के नेताओं ने आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री से हैदराबाद में उनकी यात्रा के दौरान मुलाकात की।
उन्होंने बताया कि नायडू ने तेदेपा के नेताओं से कहा कि उन्होंने अपनी इस यात्रा में अच्छे और बुरे दिन देखे हैं और पार्टी नेताओं को आगे देखना चाहिए।
तेदेपा को आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में वाईएसआर कांग्रेस के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा है।


Download Android App
Download iOS App



