शादी से इंकार करने के बाद एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका का पहले तो गला काटा था फिर शव के टुकड़े – टुकड़े कर दिए थे यह मामला कुछ दिनों पहले का है जिस सम्बन्ध में दिल्ली पुलिस ने एक 32 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान तुर्कमान गेट की एलएनजेपी कॉलोनी में रहने वाले मोहम्मद अय्यूब के रूप में हुई है। उसका लता नाम कि महिला से विवाहेत्तर संबंध था।
पुलिस उपायुक्त (विशेष शाखा) प्रमोद कुमार कुशवाह ने कहा कि आरोपी को शुक्रवार दोपहर को तुर्कमान गेट के निकट गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान सामने आया कि कपड़ा विक्रेता अय्यूब की 2008 में शादी हुई थी और उसके चार बेटे हैं। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि करीब चार साल पहले वह लता के संपर्क में आया और उससे विवाहेत्तर संबंध बना लिए।
इसके बाद उसने लता को नौकरी छोड़कर उससे शादी करने को मजबूर किया, जिससे लता ने इंकार कर दिया। बार-बार अपना प्रस्ताव ठुकराए जाने से गुस्से में आकर उसने लता की हत्या करने का फैसला किया।उन्होंने कहा कि 20 अगस्त की शाम अय्यूब लता को बवाना के निकट घुमाने के लिए ले गया और सुनसान जगह पर ले जाकर उसका गला काट दिया तथा शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिये। पुलिस ने कहा कि पीड़िता का क्षत विक्षत शव अगले दिन बवाना नहर के नजदीक पड़ा मिला। उन्होंने कहा कि अय्यूब के पास से एक स्कूटर बरामद हुआ है।


Download Android App
Download iOS App



