दिल्ली मेट्रो के द्वारका मोड़ स्टेशन पर मंगलवार रात एक व्यक्ति ने ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति द्वारा ट्रेन की पटरी पर कूद करके आत्महत्या करने की कोशिश की जानकारी मिली।
उन्होंने बताया कि व्यक्ति को डीडीयू अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई गई है। उन्होंने बताया कि व्यक्ति की पहचान स्थापित नहीं हो पाई है।
अधिकारियों ने बताया कि इस घटना को लेकर ब्लू लाइन खंड के एक हिस्से में थोड़ी देर के लिए सेवा प्रभावित रही। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने ट्विटर पर यात्रियों को विलंब की जानकारी दी।
डीएमआरसी ने ट्वीट किया, ‘‘ द्वारका मोड़ पर एक यात्री के ट्रैक पर आ जाने से द्वारका और जनकपुरी पश्चिम के बीच सेवा प्रभावित हुयी। बाकी सारे लाइनों पर सामान्य सेवा।’’


Download Android App
Download iOS App



