Aaj Ka Mausam 03 Nov: दिल्ली में सांस लेना हुआ मुश्किल, UP-Bihar में कोहरे की चादर, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Summary :

Aaj Ka Mausam 03 Nov: देशभर के कई राज्यों में सुबह और शाम को ठंड बढ़ गई है और पहाड़ों में तापमान गिरने, बर्फबारी और सर्द हवाओं का सितम जारी है। ठंड अब लगातार बढ़ती जा रही है, लेकिन दिन के समय धूप निकलने से हल्की गर्मा का भी एहसास हो रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार हुआ, सुबह 8 बजे AQI 316 दर्ज किया गया। यूपी, बिहार, हरियाणा समेत कई राज्यों में मौसम ने करवट ले ली है वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी ने ठिठुरन बढ़ा दी है। Aaj Ka…

Aaj Ka Mausam 03 Nov: देशभर के कई राज्यों में सुबह और शाम को ठंड बढ़ गई है और पहाड़ों में तापमान गिरने, बर्फबारी और सर्द हवाओं का सितम जारी है। ठंड अब लगातार बढ़ती जा रही है, लेकिन दिन के समय धूप निकलने से हल्की गर्मा का भी एहसास हो रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार हुआ, सुबह 8 बजे AQI 316 दर्ज किया गया। यूपी, बिहार, हरियाणा समेत कई राज्यों में मौसम ने करवट ले ली है वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी ने ठिठुरन बढ़ा दी है।

Aaj Ka Mausam 03 Nov: Delhi Weather Today

Delhi Weather Today
Delhi Weather Today (source: social media)

दिल्ली में प्रदूषण और धुंध के कारण लोगों का खुली हवा में सांस लेना मुश्किल हो गया है। आज दिल्ली में AQI 366 दर्ज किया गया। वहीं दिल्ली के लोधी रोड का वायु गुणवत्ता सूचकांक 312 तक गिरकर “बहुत खराब” श्रेणी में पहुंच गया, जबकि अक्षरधाम में AQI 347 दर्ज किया गया, जबकि एम्स और सफदरजंग अस्पताल के आसपास के क्षेत्रों में AQI 215 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार सुबह और शाम को ठंडी हवाएं चलने का अनुमान है रातें अधिक ठंडी हो सकती है।

Uttar Pradesh Weather Today

उत्तरप्रदेश में भी मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने कई क्षेत्रों में हल्का कोहरा छाने का अनुमान जताया है लेकिन बारिश के और तेज हवाएं चलने के आसार नहीं है। साथ ही तापमान में गिरावट और ठंड बढ़ने की संभावना है।

Uttarakhand Weather Today

Uttarakhand Weather Today
Uttarakhand Weather Today (source: social media)

उत्तराखंड में कोहरा छाने और बर्फबारी होने की वजह से ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में 4 और 5 नवंबर को बर्फबारी होने की संभावना है वहीं मैदानी इलाकों में कोहरा छाने के आसार जताए गए है। उत्तराखंड में सर्द हवाओं का सितम जारी है जिससे मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ने के भी आसार है।

TamilNadu Weather Today

TamilNadu Weather Today
TamilNadu Weather Today (source: social media)

चेन्नई स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने अगले दो दिनों में शहर और उपनगरों में मध्यम बारिश का अनुमान जताया है, जबकि तमिलनाडु के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य स्तर से ऊपर रहने की संभावना है। हवा के रुख में बदलाव विशेष रूप से पूर्वी हवाओं के मजबूत होने से चेन्नई और आसपास के जिलों के अलग-अलग क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

ALSO READ: Aaj Ka Mausam 1 Nov: बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली में प्रदूषण का मार, जानें आज का वेदर अपडेट

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।