Aaj Ka Mausam 1 Nov: बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली में प्रदूषण का मार, जानें आज का वेदर अपडेट

Summary :

Aaj Ka Mausam 1 Nov: दिल्ली समेत कई राज्यों में सुबह और शाम को ठंड बढ़ गई है और पहाड़ों में तापमान गिरने और सर्द हवाओं का सितम जारी है। ठंड अब लगातार बढ़ती जा रही है राजधानी में वायु गुणवत्ता सुबह ‘खराब’ श्रेणी में रही और AQI 245 दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं राजस्थान, बंगाल और अरुणाचल प्रदेश में बारिश की संभावना है। Aaj Ka Mausam 1 Nov: Delhi Weather Today दिल्ली में AQI में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड…

Aaj Ka Mausam 1 Nov: दिल्ली समेत कई राज्यों में सुबह और शाम को ठंड बढ़ गई है और पहाड़ों में तापमान गिरने और सर्द हवाओं का सितम जारी है। ठंड अब लगातार बढ़ती जा रही है राजधानी में वायु गुणवत्ता सुबह ‘खराब’ श्रेणी में रही और AQI 245 दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं राजस्थान, बंगाल और अरुणाचल प्रदेश में बारिश की संभावना है।

Aaj Ka Mausam 1 Nov: Delhi Weather Today

Delhi Weather Today
Delhi Weather Today (source: social media)

दिल्ली में AQI में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के कई निगरानी स्टेशनों पर दर्ज एक्यूआई ‘खराब’ रहा, जबकि कुछ स्टेशनों पर ‘मध्यम’ और ‘बहुत खराब’ वायु गुणवत्ता भी दर्ज की गई। आनंद विहार में एक्यूआई 298, अलीपुर में 258, अशोक विहार में 287, बुराड़ी क्रॉसिंग में 264, चांदनी चौक में 299 दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने दिल्ली में ठंड बढ़ने के आसार जताए है लेकिन अभी बारिश की संभावना नहीं है।

Uttar Pradesh Weather Today

Uttar Pradesh Weather Today
Uttar Pradesh Weather Today (source: social media)

उत्तर प्रदेश में बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है। कई जिलों में कुछ दिनों पहले भारी बारिश हुई थी IMD ने 6 नवंबर तक भारी बारिश का अनुमान जताया है साथ ही लोगों को सावधान रहने की भी अपील की है। UP के पूर्वी इलाके में बिजली चमकने के साथ ही बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

Maharashtra Weather Today

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश की संभावना के कारण येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी की उम्मीद है. जिसके चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। आईएमडी के अनुसार, मौसम में नमी बढ़ने से हल्की बारिश हो सकती है। मुंबई शहर, मुंबई उपनगर, ठाणे, रायगढ़, नंदुरबार, धुले, जलगांव, पुणे, नासिक, सतारा, सांगली और कोल्हापुर जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

TamilNadu Weather Today

TamilNadu Weather Today
TamilNadu Weather Today

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने अगले दो दिनों के लिए तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और कराईकल में र शुष्क मौसम रहने का अनुमान जताया है, साथ ही राज्य में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। Rmc के अनुसार हवा की गति और दिशा में बदलाव के कारण, तमिलनाडु और उसके आसपास के केंद्र शासित प्रदेशों में मुख्यतः शुष्क मौसम रहने की संभावना है और एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

ALSO READ: Aaj Ka Mausam 31 Oct: छाता लेकर निकलें बाहर! 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।