Baba Khatu Shyam Birthday 2025: इन 4 भजनों में छुपा है खाटू श्याम की कृपा का राज, सुनते ही मिट जाएंगे जीवन के सारे दुख

Summary :

Baba Khatu Shyam Birthday 2025: हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवउठनी एकादशी मनाई जाती है। हिन्दू धर्म में इस तिथि का विशेष महत्व है, इस दिन से सारे शुभ कार्यों की शुरुआत फिर से हो जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इसी पवन तिथि पर खाटू श्याम जी का भी जन्मदिन मनाया जाता है। भक्त इस दिन ‘हारे के सहारे’ यानी खाटू श्याम जी का जन्मदिन पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाते हैं। मान्यता है कि देवउठनी एकादशी पर ही बाबा श्याम का शीश खाटू धाम में प्रतिष्ठित किया गया था। इस मौके…

Baba Khatu Shyam Birthday 2025

Baba Khatu Shyam Birthday 2025: हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवउठनी एकादशी मनाई जाती है। हिन्दू धर्म में इस तिथि का विशेष महत्व है, इस दिन से सारे शुभ कार्यों की शुरुआत फिर से हो जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इसी पवन तिथि पर खाटू श्याम जी का भी जन्मदिन मनाया जाता है। भक्त इस दिन ‘हारे के सहारे’ यानी खाटू श्याम जी का जन्मदिन पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाते हैं। मान्यता है कि देवउठनी एकादशी पर ही बाबा श्याम का शीश खाटू धाम में प्रतिष्ठित किया गया था।

इस मौके पर देशभर में मौजूद उनके मंदिरों में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और कुछ भक्त घरों में भी पूजा-अर्चना करके उनका जन्मदिन मनाते हैं। इस शुभ दिन पर खाटू श्याम की सच्चे मन और भक्ति-भाव से पूजा करने पर उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। आइए जानते हैं खाटू श्याम के भजन-

1. Baba Khatu Shyam Latest Bhajan: खाटू श्याम जी का भजन

Baba Khatu Shyam Birthday 2025
खाटू श्याम जी का भजन (Image- Social Media)

मेरे सर पर रखदो बाबा
अपने ये दोनों हाथ
देना हो तो दीजिए
जनम जनम का साथ ||

देने वाले श्याम प्रभु तो
धन और दौलत क्या मांगे
श्याम प्रभु से मांगे तो फिर
नाम और इज्जत क्या मांगे
मेरे जीवन में तू कर दे
बाबा कृपा की बरसात
देना हो तो दीजिए
जनम जनम का साथ ||

श्याम तेरे चरणों की धूल तो
धन दौलत से महंगी है
मेरे दिल की तम्मना यही है
करूँ सेवा तेरी दिन रात
देना हो तो दीजिए
जनम जनम का साथ ||

झुलस रहे है गम की धुप में
प्यार की छैय्या कर दे तू
बिन माझी के नाव चले न
अब पतवार पकड़ ले तू
मेरा रस्ता रौशन कर दे
छायी अन्धयारी रात
देना हो तो दीजिए
जनम जनम का साथ ||

सुना है हमने शरणागत को
अपने गले लगाते हो
ऐसा हमने क्या माँगा जो
देने से घबराते हो
चाहे जैसे रख बनवारी
बस होती रहे मुलाकात
देना हो तो दीजिए
जनम जनम का साथ ||

मेरे सर पर रख दो बाबा
अपने ये दोनों हाथ
देने हो तो दीजिए
जनम जनम का साथ ||

2. Baba Khatu Shyam Bhajan In Hindi: ‘हारा हूं बाबा बस तुझपे भरोसा हैं’

Baba Khatu Shyam Birthday 2025
Baba Khatu Shyam Bhajan In Hindi (Image- Social Media)

हारा हूं बाबा बस तुझपे भरोसा है,
जीतूंगा एक दिन,
मेरा दिल ये कहता है,
मेरे मांझी बन जाओ,
मेरी नाव चला जाओ,
बेटे को बाबा श्याम,
तुम गले लगा जाओ,
हारा हूं बाबा बस तुझपे भरोसा हैं,
जीतूंगा एक दिन,
मेरा दिल ये कहता है।।

मैंने सुना है तू दुखड़े मिटाता,
बिन बोले भगतों की बिगड़ी बनाता,
बिन बोले भगतों की बिगड़ी बनाता,
मिलता ना किनारा है,
ना कोई और सहारा हैं,
हारा हूं बाबा बस तुझपे भरोसा हैं,
जीतूंगा एक दिन, मेरा दिल ये कहता है।।

तुमसे ही जीवन मेरा,
ओ मेरे बाबा,
कैसे चलेगा समझ ना आता,
कैसे चलेगा समझ ना आता,
तुम धीर बंधाते हो, तो साँसे सांसे चलती है,
मुझे समझ ना आता है,
मेरी क्या ग़लती है,
हारा हूं बाबा बस तुझपे भरोसा हैं,
जीतूंगा एक दिन,
मेरा दिल ये कहता है।।

परिवार मेरा तेरे गुण है गाता,
दोषी तो मैं हूं उन्हें क्यों सताता,
दोषी तो मैं हूं उन्हें क्यों सताता,
उन्हें तुझपे भरोसा है,
तूने पला पोसा हैं,
हारा हूं बाबा बस तुझपे भरोसा हैं,
जीतूंगा एक दिन, मेरा दिल ये कहता है।।

हारा हूं बाबा बस तुझपे भरोसा है,
जीतूंगा एक दिन,
मेरा दिल ये कहता है,
मेरे मांझी बन जाओ,
मेरी नाव चला जाओ,
बेटे को बाबा श्याम,
तुम गले लगा जाओ,
हारा हूं बाबा बस तुझपे भरोसा हैं,
जीतूंगा एक दिन, मेरा दिल ये कहता है।।

3. Khatu Shyam Bhajan: ‘लगन तुमसे लगा बैठे’

Baba Khatu Shyam Birthday 2025
Khatu Shyam Bhajan (Image- Social Media)

लगन तुमसे लगा बैठे,
जो होगा देखा जाएगा,
तुम्हे अपने बना बैठे,
जो होगा देखा जाएगा।।

कभी दुनिया से डरते थे,
छुप छुप याद करते थे,
लो अब परदा उठा बैठे,
जो होगा देखा जाएगा।

लगन तुमसे लगा बैठें,
जो होगा देखा जाएगा,
तुम्हे अपने बना बैठे,
जो होगा देखा जाएगा।।

कभी यह ख्याल था दुनिया,
हमें बदनाम कर देगी,
शर्म अब बेच खा बैठे,
जो होगा देखा जाएगा।

लगन तुमसे लगा बैठें,
जो होगा देखा जाएगा,
तुम्हे अपने बना बैठे,
जो होगा देखा जाएगा।।

4. Khatu Shyam Bhajan Lyrics: ‘रींगस के उस मोड़ पै’

Baba Khatu Shyam Birthday 2025
रींगस के उस मोड़ पै (Image- Social Media)

आ गया मैं दुनियांदारी,
सारी बाबा छोड़ के,
लेने आजा खाटू वाले,
रींगस के उस मोड़ पै,
लेने आजा खाटू वाले,
रींगस के उस मोड़ पै।

हार गया मैं इस दुनियां से,
अब तो मुझको थाम ले,
कहा मुझे किसी श्याम भगत ने,
बाबा का तू नाम ले,
अपने पराए छोड़ गए सब,
दिल मेरा ये तोड़ के,
लेने आजा खाटू वाले,
रींगस के उस मोड़ पै।

तीन बाण के कलाधारी,
कला मुझे भी दिखा दे तू,
जैसे दर्शन सबको देता,
वैसे मुझे करा दे तू,
अब मैं खड़ा हूँ द्वार तुम्हारे,
दोनों हाथ जोड़ के,
लेने आजा खाटू वाले,
रींगस के उस मोड़ पै।

मैं ना जानूँ पूजा अर्चन,
तुझको अपना मान लिया,
तू ही दौलत तू ही शौहरत,
इतना बाबा जान लिया,
अपना बना ले इस मित्तल को,
दिल को दिल से जोड़ के,
लेने आजा खाटू वाले,
रींगस के उस मोड़ पै।

मुझको है विश्वास मुझे तू,
इक दिन बाबा तारेगा,
तुझ पे भरोसा करने वाला,
जग में कभी ना हारेगा,
जिनपे किया भरोसा मैंने,
छोड़ गए वो रोड़ पे,
लेने आजा खाटू वाले,
रींगस के उस मोड़ पै।

आ गया मैं दुनियादारी,
सारी बाबा छोड़ के,
लेके आजा खाटू वाले,
रींगस के उस मोड़ पे,
लेने आजा खाटू वाले,
रींगस के उस मोड़ पै।

यह भी पढ़ें: इस कथा के बिना अधूरा है देवउठनी एकादशी व्रत, पढ़ने से मिलेगा श्री हरी विष्णु का आशीर्वाद

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।