Indian Women’s Cricket टीम की जीत पर Bollywood ने मनाया जश्न, Priyanka Chopra समेत इन Celebs ने Team के लिए किया Special Post

Summary :

India women cricket team: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को क्रिकेट के मैदान में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। बता दें, टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस जीत के बाद न सिर्फ पूरा देश जश्न मना रहा है बल्कि बॉलीवुड भी महिला क्रिकेट टीम इस शानदार जीत को सेलिब्रेट कर रहा है और सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दे रहा हैं। India Women Cricket Team: शेफाली वर्मा का शानदार प्रदर्शन   मैच की बात करें तो…

India women cricket team: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को क्रिकेट के मैदान में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। बता दें, टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस जीत के बाद न सिर्फ पूरा देश जश्न मना रहा है बल्कि बॉलीवुड भी महिला क्रिकेट टीम इस शानदार जीत को सेलिब्रेट कर रहा है और सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दे रहा हैं।

India Women Cricket Team: शेफाली वर्मा का शानदार प्रदर्शन

 

Indian Women Cricket Team
Indian Women Cricket Team (Credit: Social Media)

मैच की बात करें तो फाइनल मुकाबले में 21 साल की शेफाली वर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 87 रनों की बेहतरीन पारी खेली और साथ ही 2 अहम विकेट लेकर मैच की दिशा पूरी तरह बदल दी। उनके इस ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द फाइनल चुना गया। भारत की इस ऐतिहासिक जीत के बाद देशभर में ख़ुशी का माहौल है। इसी बीच आइए जानते है कि बॉलीवुड सेलेब्स ने टीम इंडियन की इस ख़ुशी को किस अंदाज़ में ज़ाहिर किया है।

Bollywood Celebs Reaction: “हम वर्ल्ड चैंपियन हैं”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bollywood Kesari (@bollywoodkesari)

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की इस जीत को सलाम करते हुए लिखा, “जोर से बोलिए, हम वर्ल्ड चैंपियन हैं!” उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ये सिर्फ एक जीत नहीं बल्कि पूरे देश की नारी शक्ति की जीत है।

सनी देओल ने जताया गर्व

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

‘गदर’ स्टार सनी देओल ने भी भारतीय टीम की इस जीत पर गर्व जताया है। उन्होंने लिखा, “हिंदुस्तान जिंदाबाद! आज मेरी बहनों ने इतिहास रच दिया है। नारी शक्ति ने तिरंगे को ऊंचा फहरा दिया है। यह जीत हर हिंदुस्तानी की जीत है।”

श्रद्धा कपूर ने किया इमोशनल पोस्ट

Bollywood Celebs Reaction
Bollywood Celebs Reaction (Credit: Social Media)

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि बचपन से उन्होंने अपने माता-पिता से 1983 की वर्ल्ड कप जीत की कहानियां सुनी थीं,
“थैंक यू गर्ल्स, हमें हमारा ‘1983’ वाला पल देने के लिए। यह जीत हमारी पीढ़ी की है।”

अनुपम खेर और अजय देवगन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने टीम इंडिया की इस जीत पर गर्व जताते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, “भारत माता की जय! हमारी बेटियों ने इतिहास रच दिया।” वहीं, अजय देवगन और तृप्ति डिमरी ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी है।

tripti dimri
Tripti Dimri (Credit: Social Media)
ajay devgn
Ajay Devgn (Credit: Social Media)

“वुमेन इन ब्लू ने कर दिखाया”

‘आरआरआर’ फेम निर्देशक एस.एस. राजामौली ने अपने एक्स अकाउंट पर टीम इंडिया की सराहना करते हुए लिखा, “वर्ल्ड चैंपियंस! हमारी वुमेन इन ब्लू ने कमाल कर दिखाया। शेफाली की विस्फोटक बल्लेबाजी और दीप्ति की ऑलराउंड परफॉर्मेंस ने भारत सर गर्व से ऊंचा कर दिया है।

कंगना रनौत ने दी बधाई

एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा “भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप 2025 जीतने पर हार्दिक बधाई! हमारी बेटियों ने साबित कर दिया कि दृढ़ निश्चय और टीम स्पिरिट से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। जय हिंद!”

Priyanka Chopra ने भी जताई खुशी

Priyanka Chopra
Priyanka Chopra (Credit: Social Media)

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर लिखा “मैं नीले रंग के हीरोज को देखते हुए बड़ी हुई हूं… और आज रात, वे सभी उसकी तरह दिख रहे हैं। विश्व चैंपियन बनने पर टीम इंडिया को ढेरों बधाइयां!” भारत की इस ऐतिहासिक जीत ने एक नया अध्याय लिखा है वह अध्याय जिसमें भारतीय बेटियों ने अपने हौसले, मेहनत और जुनून से यह साबित कर दिया कि अब हर मैदान में जीत भारत की होगी। इस जीत के बाद अब पूरा देश इन चैंपियंस बेटियों को सलाम कर रहा है ।

ये भी पढ़ें: देश्भक्ति, प्यार और जुनून, SRK की इन 3 फिल्मों ने जीते हैं लोगों के दिल, अभी देखे

Yashika Jandwani