देश्भक्ति, प्यार और जुनून, SRK की इन 3 फिल्मों ने जीते हैं लोगों के दिल, अभी देखे

Summary :

ShahRukh Khan Birthday Special Movies: बॉलीवुड के किंग खान, रोमांस के बादशाह और साथ ही करोड़ो दिलों के राजा, ShahRukh Khan अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। दिल्ली के थिएटर से लेकर मुंबई के मन्नत तक का सफर किसी फ़िल्मी कहानी से काम नहीं है। लेकिन क्या आप जानते हैं, ShahRukh Khan ने अपने करियर की कई ऐसी फिल्में की है जो आज भी लोगों के दिलो पे राज करती हैं जिन्हे आप Birthday Special पर जरूर देख सकते है। तो चलिए जानते है आखिर कौन सी है वो फिल्में ? Shahrukh Khan Best Movies: यह है SRK की कुछ…

ShahRukh Khan Birthday Special Movies: बॉलीवुड के किंग खान, रोमांस के बादशाह और साथ ही करोड़ो दिलों के राजा, ShahRukh Khan अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। दिल्ली के थिएटर से लेकर मुंबई के मन्नत तक का सफर किसी फ़िल्मी कहानी से काम नहीं है। लेकिन क्या आप जानते हैं, ShahRukh Khan ने अपने करियर की कई ऐसी फिल्में की है जो आज भी लोगों के दिलो पे राज करती हैं जिन्हे आप Birthday Special पर जरूर देख सकते है। तो चलिए जानते है आखिर कौन सी है वो फिल्में ?

Shahrukh Khan Best Movies: यह है SRK की कुछ यादगार फिल्मे

1. Swades – स्वदेश

ShahRukh Khan Birthday Special Movies
ShahRukh Khan Birthday Special Movies (Source: Social Media)

साल 2004 में रिलीज़ हुई स्वदेस ShahRukh Khan की सबसे सोचने पर मजबूर कर देने वाली फिल्म है। बता दें, इस फिल्म में शाहरुख ने मोहन भार्गव का किरदार निभाकर लोगों का दिल जीता था, जो नासा में वैज्ञानिक के रूप में काम करता हैं। जो अमेरिका में रह कर भी अपने देश की मिट्ठी और खुशबू और इसी के साथ ही संस्कारों को नहीं भूलता और भारत लौट आता है।

2. Chak De India – चक दे ​​इंडिया

ShahRukh Khan Birthday Special Movies
Shah Rukh Khan Birthday Special Movies (Source: Social Media)

ShahRukh Khan की यह फिल्म हर भारतीय के दिल को छू लेने वाली फिल्म है। साल 2007 में आई इस फिल्म में उन्होंने कबीर खान का किरदार निभाकर सबके दिलों पर अपनी जगह बनाई। इस फिल्म में उन्होंने एक पूर्व हॉकी खिलाड़ी, जिसे देशद्रोही कहा जाता है, उसका किरदार निभाया। लेकिन वह अपने सम्मान को वापिस पाने के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का कोच बनता है।

3. Dilwale Dulhania Le Jayenge – दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे

ShahRukh Khan Birthday Special Movies
Shah Rukh Khan Birthday Special Movies (Source: Social Media)

ShahRukh Khan की यह फिल्म आइकॉनिक है, जिसने उन्हें रोमांस का किंग बना दिया। बता दें, साल 1995 में रिलीज़ हुई इस फिल्म में उन्होंने राज मल्होत्रा का किरदार निभाया था, जो सिमरन यानि की Kajol से यूरोप ट्रिप पर मिलता हैं। जिसके बाद दोनों को एक दूसरे से प्यार हो जाता हैं, लेकिन सिमरन की शादी पहले से कई और तय होती हैं। जिसके बाद राज इंडिया आकर सिमरन के घर वालो का दिल जीतता है।

Also Read: डर नहीं, दहशत हूँ…SRK के Birthday पर फैंस को मिला ख़ास तोहफा, आउट हुआ King का Title Reveal वीडियो

Tamanna Choudhary