King Teaser Release: दुनिया भर में आज यानी 2 नवंबर को SRK के फैंस अपने फेवरेट स्टार का बर्थडे अगल-अगल तरीके से मना रहा है। वहीं इस बार किंग खान का बर्थडे और भी खास बन गया है। दअरसल, शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के जन्मदिन पर डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने उनकी मच अवेटेड फिल्म ‘किंग’ का टाइटल रिवील वीडियो रिलीज़ किया कर दिया है, जिसके साथ ही शाहरुख़ का लुक भी आउट हो चुका है। ख़ास बात ये है कि ‘पठान’ के बाद दोनों की साथ में दूसरी कोलैबोरेशन है, जिसे देखने के लिए फैंस भी काफी एक्ससाइटेड है।
King Teaser Release: पोस्टर ने उड़ाए होश

शाहरुख़ ने अपने जन्मदिन के मौके पर अपने फैंस को बड़ा तोहफा देते हुए, अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में देखा जा सकता है कि इसमें शाहरुख़ का लुक काफी दमदार नज़र आ रहा है। सफ़ेद बालों, हाथों में अंगूठियों के साथ एक्टर के सर और खून से सने हुए नज़र आ रहे है। वहीं पोस्टर के साथ कैप्शन लिखा गया है “डर नहीं, दहशत हूँ #KING #KingTitleReveal इन सिनेमा 2026”
king movie release date: टाइटल रिवील वीडियो में क्या

फिल्म के पोस्टर के साथ-साथ एक 1 मिनट 11 सेकंड का एक वीडियो भी रिलीज़ किया गया है। वीडियो की शुरुआत समुद्र बीचों-बीच बसे एक शहर से होती है, जिसके बैकग्रॉउंड में सुनाई देता है “कितने खून किए याद नहीं, अच्छे लोग थे या बुरे कभी पूछा नहीं” इसके साथ ही फिल्म के टीज़र में किंग खान ज़बरदस्त एक्शन करते हुए भी दिखाई देते है। टाइटल रिवील वीडियो सामने आते है सोशल मीडिया पर रिएक्शंस की बाढ़ आ गई है और हर कोई किंग खान के इस अवतार को खूब पसंद कर रहा है। बता दें, किंग को रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के बैनर तले बनाया गया है, जिसे साल 2026 में रिलीज़ किया जाएगा।
View this post on Instagram
Shah Rukh Khan first look in King: जबरदस्त एक्शन एंटरटेनर
यह फिल्म एक जबरदस्त एक्शन एंटरटेनर होने वाली है, जो एक्टर के स्टाइल, करिश्मा और थ्रिल को नए तरीके से दिखाने वाली है। सिद्धार्थ आनंद की यह अब तक की सबसे बड़ी और मसालेदार फिल्म मानी जा रही है, जो उनके एक्शन स्टोरीटेलिंग को एक नए लेवल पर ले जाएगी। शाहरुख के बर्थडे पर इसे रिलीज करना उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। क्योंकि उस इंसान को जिसे सब किंग खान कहते हैं, अब वो उसी नाम के रोल में दिखाई देने जा रहे है। एक ऐसा किरदार जिसका नाम सिर्फ डर नहीं, बल्कि दहशत फैलाता है, जब वो कहता है “सौ देशों में बदनाम, दुनिया ने दिया सिर्फ एक ही नाम” ‘किंग’।
View this post on Instagram
इसमें फैंस ने एक खास बात नोट की शाहरुख खान किंग ऑफ हार्ट्स कार्ड को हथियार की तरह पकड़े दिखे। ये उनके असली नाम किंग ऑफ हार्ट्स यानी दिलों के बादशाह की तरफ इशारा कर रहा है। अब देखना होगा कि जितने दमदार तरीके से फिल्म के टाइटल को रिवील किया गया है। क्या ये फिल्म भी होने वाली है या नहीं।
ये भी पढ़ें: Shahrukh के बर्थडे पर Release हुई King Khan की ये Superhit Films, क्या आपने देखी है ये Movies?


Download Android App
Download iOS App




