Shahrukh के बर्थडे पर Release हुई King Khan की ये Superhit Films, क्या आपने देखी है ये Movies?

Summary :

Shahrukh khan re release movie: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान 2 नवंबर को अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर एक्टर के फैंस के लिए एक गुड न्यूज़ सामने आई है। हाल ही में शाहरुख ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि उनकी कुछ सबसे पॉपुलर फिल्में अब एक बार फिर से सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है। बता दें, ये अनाउंसमेंट उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। SRK Film Festival: सिनेमैटिक फेस्टिवल जानकारी के अनुसार, 31 अक्टूबर से शुरू हुआ सिनेमैटिक फेस्टिव जो कि 2…

Shahrukh khan re release movie: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान 2 नवंबर को अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर एक्टर के फैंस के लिए एक गुड न्यूज़ सामने आई है। हाल ही में शाहरुख ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि उनकी कुछ सबसे पॉपुलर फिल्में अब एक बार फिर से सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है। बता दें, ये अनाउंसमेंट उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है।

SRK Film Festival: सिनेमैटिक फेस्टिवल

SRK Film Festival
SRK Film Festival (Credit: Social Media)

जानकारी के अनुसार, 31 अक्टूबर से शुरू हुआ सिनेमैटिक फेस्टिव जो कि 2 हफ्तों तक चलने वाला है। इसी सिनेमैटिक फेस्टिवल में किंग खान की सात ब्लॉकबस्टर फिल्मों को देशभर के चुनिंदा थिएटर्स में दोबारा रिलीज किया गया है। इस फेस्टिवल का मोटिव दर्शकों को फिर से उन यादगार फिल्मों को बड़े पर्दे पर देखने का मौका देना है, जिन्होंने हिंदी सिनेमा के इतिहास में अपनी अगल पहचान बनाई है।

shahrukh khan re release movie
shahrukh khan re release movie (Credit: Social Media)

शाहरुख ने पोस्ट के साथ मजाकिया अंदाज में लिखा “मेरी कुछ फिल्में दोबारा थिएटर्स में रिलीज हो रही हैं। जो इंसान इनमें नजर आ रहा है, वो बिलकुल नहीं बदला… बस उसके बाल सफेद हो गए हैं और वो थोड़ा और हैंडसम हो गया है।”

Shahrukh khan re release movie: कौन-कौन से फ़िल्में हुई री-रिलीज़

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

किंग खान के इस सिनेमैटिक फिल्म फेस्टिवल में शामिल फिल्मों की लिस्ट किसी खजाने से कम नहीं है। इनमें उनकी साल 1994 में आई ‘कभी हां कभी न’, 1998 में रिलीज़ हुई ‘दिल से’, 2002 में बड़े में पर्दे सभी का दिल जितनी वाली ‘देवदास’, 2004 में आई ‘मैं हूं ना’, 2007 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘ओम शांति ओम’, 2013 की एक्शन कॉमेडी फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ और 2023 की में रिलीज हुई धमेदार फिल्म ‘जवान’ शामिल हैं। इन फिल्मों में शाहरुख़ के अगल-अगल किरदारों और उनके एक्टिंग के हुनर को दिखाया गया है, जिसमें रोमांस, एक्शन और कॉमेडी तीनों का भरभूर कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा।

Theatres to Watch SRK Film: विदेश में भी दिखेंगी फिल्में

Theatres to Watch SRK Film
Theatres to Watch SRK Film (Credit: Social Media)

रिपोर्ट के अनुसार, 2 हफ्तों में 30 से ज्यादा शहरों के 75 से अधिक सिनेमाघरों में शाहरुख की ये फिल्में दिखाई जाएंगी। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि मध्य पूर्व, उत्तरी अमेरिका, यूके, यूरोप, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के सिनेमाघरों में भी ये फिल्में दोबारा रिलीज होंगी। इस पहल से पुराने फैंस को अपने पसंदीदा सुपरस्टार की क्लासिक फिल्मों को दोबारा बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा।

फैंस में बढ़ी एक्ससाइटमेंट

shahrukh khan
shahrukh khan

शाहरुख खान के इस पोस्ट की बाद सोशल मीडिया अकाउंट एक्स और इंस्टाग्राम पर #ShahRukhKhanFestival और #HappyBirthdaySRK जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे। 60 की उम्र में भी शाहरुख का क्रेज इस बात का सबूत है कि वे सिर्फ एक एक्टर नहीं बल्कि एक इमोशन बन चुके हैं, जिसके बाद ये कहा जा सकता है कि समय चाहे कितना भी बीत जाए उनका जादू आज भी लोगों के दिलों में पहले की तरह कायम है।

ये भी पढ़ें:  Shah Rukh Khan के Birthday पर Farah Khan और Manish Malhotra समेत इन सितारों ने ख़ास अंदाज़ में एक्टर को किया Birthday Wish

Yashika Jandwani