Guru Nanak Dev Ji Ke Vichar: “इक ओंकार सतनाम…” गुरु नानक जी के 10 अमूल्य विचार जो हर मुश्किल में बनेंगे आपके मार्गदर्शक

Summary :

Guru Nanak Dev Ji Ke Vichar: सिख धर्म में गुरु नानक जयंती को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इसे गुरु पूरब या गुरुपर्व के नाम से भी जाना जाता है। गुरु नानक देव जी ने ही सिख धर्म की नींव रखी थी। सिख धर्म के लोग इसे बड़ी ही आस्था और उल्लास के साथ मनाते हैं। इस दिन को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है। Guru Nanak Jayanti Date: इस साल कब है गुरु नानक जयंती? इस वर्ष गुरु नानक जयंती बुधवार, 5 नवंबर 2025 को मनाई जाएगी। यह गुरु नानक…

Guru Nanak Dev Ji Ke Vichar: सिख धर्म में गुरु नानक जयंती को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इसे गुरु पूरब या गुरुपर्व के नाम से भी जाना जाता है। गुरु नानक देव जी ने ही सिख धर्म की नींव रखी थी। सिख धर्म के लोग इसे बड़ी ही आस्था और उल्लास के साथ मनाते हैं। इस दिन को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है।

Guru Nanak Jayanti Date: इस साल कब है गुरु नानक जयंती?

Guru Nanak Jayanti 2025
Guru Nanak Jayanti 2025 (Photo: AI Generated)

इस वर्ष गुरु नानक जयंती बुधवार, 5 नवंबर 2025 को मनाई जाएगी। यह गुरु नानक देव जी की 556वीं जन्म वर्षगांठ होगी। गुरु नानक देव जी का जन्म सन् 1469 में कार्तिक पूर्णिमा के दिन तलवंडी (ननकाना साहिब, पाकिस्तान) में हुआ था। नानक जी के पिता का नाम मेहता कालू चंद था और माता का नाम माता तृप्ता था।

15वीं शताब्दी के अंत में गुरु नानक देव जी पंजाब में सिख धर्म (Sikhism) स्थापित किया जो मानवता, समानता, निस्वार्थ सेवा और एक ईश्वर की भक्ति पर केंद्रित है। गुरु नानक देव जी ने अपने विचारों, करुणा और सादगी से मानवता को एक नई दिशा दी।

गुरु नानक देव जी ने अपने पूरे जीवन काल में लोगों को प्रेम, सत्यता, सेवा और समानता की दिशा दिखाई। उन्होंने लोगों को सिखाया कि सच्ची भक्ति पूजा और उपवास से नहीं, बल्कि जरुरतमंदों की मदद और स्वयं की ईमानदारी से होती है। सच्चे भक्त वहीं होते हैं जो निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा करते हैं। ऐसे में आइए जानें गुरु नानक के अमूल्य विचारों के बारे में।

Guru Nanak Dev Ji Ke Vichar: गुरु नानक देव जी के 10 अतुल्य विचार जो बदल देंगे आपके जीवन जीने का तरीका

Guru Nanak Dev Ji Ke Vichar
Guru Nanak Dev Ji Ke Vichar (Photo: AI Generated)

1. हर व्यक्ति को अपना जीवन सदैव अच्छे आचरण, विनम्रता और सेवा भाव से व्यतीत करना चाहिए, क्योंकि अहंकार मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु होता है, इसलिए हमें अहंकार से दूर रहना चाहिए।

2. सभी मनुष्यों को एक-दूसरे के प्रति प्रेम, एकता, समानता और भाईचारे का संदेश फैलाना चाहिए। जब मन पाप से अपवित्र हो जाए, तो ईश्वर का नाम लेने से वह फिर से पवित्र हो जाता है।

3. गुरु नानक देव जी स्त्री और पुरुष में कोई भेदभाव नहीं मानते थे। उनका कहना था कि कि महिलाओं का सदैव आदर करना चाहिए।

4. गुरु नानक देव जी का कहना था कि व्यक्ति को तनावमुक्त रहकर अपने कर्म करते रहना चाहिए।

5. धन को कभी अपने हृदय से नहीं जोड़ना चाहिए, उसे केवल जेब में रखना चाहिए। ऐसा करने से हम लालच और अहंकार से दूर रह सकते हैं।

6. गुरु नानक देव जी का कहना था कि हमें हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहना चाहिए।

7. गुरु नानक देव जी कहते थे कि प्रत्येक व्यक्ति को सबसे पहले अपनी बुराइयों और गलत आदतों पर विजय प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए।

8. गुरु नानक देव जी ने ‘इक ओंकार सतनाम’ का संदेश दिया, जिसका अर्थ है कि ईश्वर एक ही है और उनका नाम सत्य है।

9. गुरु नानक देव जी के अनुसार भगवान एक हैं और वह सर्वव्यापी है — अर्थात हर जगह विद्यमान है।

10. गुरु नानक देव जी का उपदेश था कि हमें लोभ का त्याग करना चाहिए और मेहनत से अर्जित धन से अपना जीवन यापन करना चाहिए।

Guru Nanak Dev Ji Ke Vichar
Guru Nanak Dev Ji Ke Vichar (Photo: AI Generated)

यह भी पढ़ें- Guru Nanak Jayanti 2025 Kab Hai: 4 या 5 नवंबर कब मनाई जाएगी गुरु नानक जयंती? जानें सही तिथि और धार्मिक महत्व

Guru Nanak Jayanti 2025 Kab Hai: गुरु नानक देव जी ने ही सिख धर्म की नींव रखी थी। 15वीं शताब्दी के अंत में उन्होंने पंजाब में सिख धर्म (Sikhism) स्थापित किया जो मानवता, समानता, निस्वार्थ सेवा और एक ईश्वर की भक्ति पर केंद्रित है। आगे पढ़ें…

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।