‘कांग्रेस की पहचान सिखों के नरसंहार…’, बिहार के आरा में विपक्ष पर जमकर बरसे PM मोदी

Summary :

PM Modi Ara Bihar Highlights: बिहार विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। नेताओं की रैलियों और जनसभाओं का दौर जारी है। जनता को आकर्षित करने के लिए अब चुनावी वादों का सिलसिला तेज हो गया है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य बड़े नेता बिहार के विभिन्न हिस्सों में चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे हैं। PM Modi Ara Bihar Highlights: PM मोदी की चुनावी सभाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आरा में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि “आज दुनिया में मेक इन इंडिया को लेकर उत्साह है और बिहार को इस योजना…

PM Modi Ara Bihar Highlights: बिहार विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। नेताओं की रैलियों और जनसभाओं का दौर जारी है। जनता को आकर्षित करने के लिए अब चुनावी वादों का सिलसिला तेज हो गया है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य बड़े नेता बिहार के विभिन्न हिस्सों में चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे हैं।

PM Modi Ara Bihar Highlights: PM मोदी की चुनावी सभाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आरा में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि “आज दुनिया में मेक इन इंडिया को लेकर उत्साह है और बिहार को इस योजना का केंद्र बनाना हमारा लक्ष्य है। इसके लिए हजारों लघु और कुटीर उद्योगों का नेटवर्क मजबूत किया जाएगा।”

Bihar Election Live: ‘बिहार देश के युवाओं के लिए बनेगा रोजगार का केंद्र’

पीएम मोदी ने बिहार के औद्योगिक विकास और रोजगार पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि बिहार देश के युवाओं के लिए रोजगार का केंद्र बनेगा। इसके अलावा, उन्होंने किसानों और पशुपालकों के लिए योजनाओं की घोषणा की। प्रधानमंत्री ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को मिलने वाली राशि में बिहार सरकार 3,000 रुपये और जोड़ने जा रही है। बिहार दुग्ध मिशन के तहत पशुपालकों की आय बढ़ाने की भी योजना है।

PM Modi Ara Bihar Highlights
PM Modi Ara Bihar Highlights

RJD पर जमकर बरसे PM मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा, “अगर RJD बिहार में ‘जंगलराज’ और तुष्टिकरण की राजनीति लाई, तो कांग्रेस की पहचान सिखों के नरसंहार से जुड़ी है। यह 1 और 2 नवंबर 1984 की बात है। आज भी 2 नवंबर है। कांग्रेस के लोगों ने 1 और 2 नवंबर 1984 को दिल्ली और देश के कई अन्य हिस्सों में सिख नरसंहार को अंजाम दिया था। आज भी कांग्रेस अपनी पार्टी में सिख नरसंहार के दोषियों को पूरे सम्मान के साथ नए पद दे रही है। उन्हें बढ़ावा दे रही है। कांग्रेस हो या राजद, उन्हें अपने पापों का कोई पछतावा नहीं है।” इसके साथ ही पीएम ने आगे कहा कि RJD के जंगलराज की पहचान जिन चीज़ों से होती है वह है- कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुसंस्कार, कुशासन और करप्शन। ”

पीएम मोदी ने कहा, “आज विकसित बिहार के संकल्प के साथ पूरा NDA एकजुट होकर आगे बढ़ रहा है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस, RJD में घमासान मचा हुआ है। नामांकन वापस लेने से एक दिन पहले बिहार में बंद कमरे में गुंडागर्दी का खेल खेला गया था, कांग्रेस नहीं चाहती थी कि CM पद पर RJD के नेता का नाम तय हो लेकिन RJD ने मौका छोड़ा नहीं। RJD ने कांग्रेस की कनपट्टी पर कट्टा रखकर CM पद चोरी कर लिया, घोषणा करवाकर रहे। ”

PM Modi Ara Bihar Highlights
PM Modi Ara Bihar Highlights, credit (s-m)

PM Modi Bihar Rally Live: ‘बिहार अब मछली का आयात नहीं करता’

PM ने कहा, “हमारी सरकार पीएम किसान सम्मान निधि के तहत छोटे किसानों को 6,000 रुपये देती है। बिहार की नई NDA सरकार अपनी ओर से इस राशि में 3,000 रुपये और बढ़ाने जा रही है। बिहार में पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए बिहार दुग्ध मिशन की घोषणा की गई… एक समय था जब बिहार दूसरे राज्यों से मछली आयात करता था, लेकिन NDA सरकार की नीतियों का परिणाम है कि अब बिहार दूसरे राज्यों को मछली भेजता है और मछली बेचता है।’

PM Modi Ara Bihar Highlights
PM Modi Ara Bihar Highlights, credit (s-m)

NDA घोषणपत्र का किया जिक्र

पीएम मोदी ने कहा, “एक तरफ NDA का ईमानदार घोषणापत्र है, दूसरी तरफ जंगलराज वाले हैं, उन्होंने अपने घोषणापत्र को झूठ, छल-कपट, लोगों की आंखों में धूल झोंकने वाला दस्तावेज बना दिया है। जंगलराज के लोगों, मत भूलो यह पब्लिक है, यह सब जानती है।”

पीएम ने कहा, “विकसित बिहार, विकसित भारत का आधार है। जब मैं विकसित बिहार की बात करता हूं, तो इसका मतलब है बिहार का औद्योगिक विकास, बिहार के युवाओं को बिहार में ही रोज़गार है। आरा के इस मंच से मैं कहता हूं कि आपका सपना ही हमारा संकल्प है। ”

PM Modi Ara Bihar Highlights
PM Modi Ara Bihar Highlights

प्रशासन की कार्रवाई

चुनावी तैयारियों के बीच प्रशासन भी सख्ती बरत रहा है। मोकामा के बाद अब बाढ़ विधानसभा क्षेत्र में भी प्रशासन ने कदम उठाए हैं। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में आरजेडी उम्मीदवार कर्णवीर सिंह उर्फ लल्लू मुखिया की गाड़ियों को जब्त कर लिया गया। बिहार विधानसभा की कुल 243 सीटों पर मतदान दो चरणों में होगा। पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को संपन्न होगा। मतगणना 14 नवंबर को होगी।

यह भी पढ़ें: चुनाव नहीं लड़ पाएंगे अनंत सिंह? दुलारचंद यादव मर्डर केस में हुई गिरफ्तारी, जाति को लेकर भी मची हलचल!

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।