60 की उम्र में भी ‘किंग खान’ की जवान त्वचा का राज! जानें शाहरुख खान के 4 एंटी-एजिंग स्किन केयर सीक्रेट्स

Summary :

Shah Rukh Khan Skin Care Routine: बॉलीवुड के ‘बाज़ीगर’ यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) आज 2 नवंबर को अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। सबके दिलों पर राज करने वाले ‘किंग ऑफ रोमांस’ आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। ‘किंग खान’ ने अपनी एक्टिंग से न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में अनोखी पहचान बनाई है। फिल्म इंडस्ट्री में शाहरुख खान को लगभग 37 साल हो चुके हैं, लेकिन आज भी उनका जलवा बरकरार है। Shah Rukh Khan Skin Care Routine: ‘किंग खान’ के स्किन केयर सीक्रेट्स 60 की उम्र में भी दिलों के बादशाह शाहरुख काफी…

Shah Rukh Khan Skin Care Routine: बॉलीवुड के ‘बाज़ीगर’ यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) आज 2 नवंबर को अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। सबके दिलों पर राज करने वाले ‘किंग ऑफ रोमांस’ आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। ‘किंग खान’ ने अपनी एक्टिंग से न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में अनोखी पहचान बनाई है। फिल्म इंडस्ट्री में शाहरुख खान को लगभग 37 साल हो चुके हैं, लेकिन आज भी उनका जलवा बरकरार है।
Shah Rukh Khan Skin Care Routine
Shah Rukh Khan Skin Care Routine (Photo: Social Media)

Shah Rukh Khan Skin Care Routine: ‘किंग खान’ के स्किन केयर सीक्रेट्स

Shah Rukh Khan Skin Care Routine
Shah Rukh Khan Skin Care Routine (Photo: Social Media)
60 की उम्र में भी दिलों के बादशाह शाहरुख काफी यंग दिखते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वे एक बहुत ही सरल लेकिन शानदार स्किन केयर रूटीन फॉलो करते हैं। तो चलिए आपको उनके स्किन केयर सीक्रेट के बारे में बताते हैं।

1. क्लींजिग

जैसे शाहरुख कभी भी किसी रोल का लोड नहीं लेते वैसे ही वे अपनी स्किन पर भी गंदगी जमा नहीं होने देते। शाहरुख़ खान डबल क्लींजिंग करते हैं। वे दिन में दो बार चेहरे को क्लींजर की मदद से क्लीन करते हैं।

2. मॉइस्चराइजिंग

शाहरुख खान अपनी स्किन को कभी ड्राई नहीं छोड़ते हैं। वे चेहरे पर रिच और माइल्ड मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करते हैं। इससे उनकी स्किन में नमी बरकरार रहती है और वे यंग दिखते हैं।

3. सनस्क्रीन (SPF)

Happy Birthday SRK
Happy Birthday SRK (Photo: Social Media)
शाहरुख को अपनी स्किन पर धूप से होने वाले नुकसान नहीं पसंद इसलिए ‘किंग खान’ बिना SPF के बाहर नहीं निकलते हैं। उनका कहना है कि चाहे धूप हो या न हो लेकिन सनस्क्रीन लगाना जरुरी होता है। इससे त्वचा को सूरज की हानिकारक यूवी रेज से बचाने में मदद मिलती है।

4. हाइड्रेशन

शाहरुख खान दिन भर में कम से कम 10 गिलास पानी पीते हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उनकी बुरी आदतों की सूची में बहुत ज्यादा पानी पीना भी शामिल है। ज्यादा पानी पीने से उनकी स्किन जवान और हाइड्रेटेड रहती है।
Shah Rukh Khan Birthday Special
Shah Rukh Khan Birthday Special (Photo: Social Media)
Lip Care Tips: कई बार महंगे लिप प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने के बाद भी मनचाहा असर नहीं मिलता, क्योंकि असली फर्क रोज़मर्रा की सही देखभाल से आता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके होंठ गुलाबी, मुलायम और आकर्षक दिखें, तो यहां पर बताए गए Tips for Lip Care को फॉलो करना शुरु कर दें। आगे पढ़ें…

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।