Gold Silver Rate Today: कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी, कितने घट गए सोने के दाम? चांदी में आया उछाल

Summary :

Gold Silver Rate Today: भारत में सोना-चांदी की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। कभी कीमतें तेजी पकड़ती हैं तो कभी गिरावट दर्ज होती है। Goodreturns.in इन के अनुसार, रविवार को 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर ₹12,3150 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई। वहीं चांदी की दर बढ़कर ₹1,52,000 प्रति किलोग्राम हो गई। आइए जानते हैं कि क्या है आपके शहर में 24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोने के ताजा भाव क्या हैं? Gold Silver Rate Today: अलग-अलग बाजारों में कीमतें अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, दिल्ली के सर्राफा बाजार…

Gold Silver Rate Today: भारत में सोना-चांदी की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। कभी कीमतें तेजी पकड़ती हैं तो कभी गिरावट दर्ज होती है। Goodreturns.in इन के अनुसार, रविवार को 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर ₹12,3150 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई। वहीं चांदी की दर बढ़कर ₹1,52,000 प्रति किलोग्राम हो गई। आइए जानते हैं कि क्या है आपके शहर में 24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोने के ताजा भाव क्या हैं?

Gold Silver Rate Today: अलग-अलग बाजारों में कीमतें

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना बढ़त के साथ ₹1,25,600 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत घटकर ₹1,53,000 प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई। वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में सोने के वायदा भाव में गिरावट आई और यह ₹1,21,290 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इसी तरह, चांदी का वायदा भाव भी घटकर ₹1,48,430 प्रति किलोग्राम रह गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स गोल्ड फ्यूचर हल्की बढ़त के साथ $4,020.67 प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि चांदी का फ्यूचर भाव घटकर $48.43 प्रति औंस पर आ गया।

Gold-Silver Rate Today 2 November: सोना-चांदी के दाम

Gold Silver Rate Today
Gold Silver Rate Today (source: social media)
आज का सोना और चांदी भाव (2 नवंबर)
धातु का प्रकार शुद्धता दाम
सोना 24 कैरेट ₹12,315 प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट ₹11,290 प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट ₹9,240 प्रति 10 ग्राम
चांदी 999 ₹1,52,000 प्रति किलोग्राम

Gold Rate Today: प्रमुख शहरों में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

Gold Silver Rate Today
Gold Silver Rate Today (source: social media)
 आज का शहरवार सोने का भाव (2 नवंबर)
शहर 24 कैरेट (₹) 22 कैरेट (₹) 18 कैरेट (₹)
चेन्नई ₹12,380 ₹11,310 ₹9,435
मुंबई ₹12,300 ₹11,275 ₹9,225
दिल्ली ₹12,315 ₹11,290 ₹9,240
कोलकाता ₹12,300 ₹11,275 ₹9,225
बैंगलोर ₹12,300 ₹11,275 ₹9,225
हैदराबाद ₹12,300 ₹11,275 ₹9,225
केरल ₹12,300 ₹11,275 ₹9,225
पुणे ₹12,300 ₹11,275 ₹9,225
वडोदरा ₹12,305 ₹11,280 ₹9,230
अहमदाबाद ₹12,305 ₹11,280 ₹9,230

निवेश के तर्ज पर सोना

सोना सदियों से सुरक्षित निवेश (Safe Investment) माना जाता है। जब बाजार में अस्थिरता या आर्थिक संकट आता है, तो सोना एक स्थिर संपत्ति के रूप में काम करता है। निवेशक इसे मुद्रास्फीति (Inflation) और जोखिम से बचाव के लिए अपने पोर्टफोलियो में शामिल करते हैं।

भारत में सोना सिर्फ निवेश नहीं बल्कि भावनाओं और परंपराओं का प्रतीक भी है। शादी-ब्याह, त्योहारों और शुभ अवसरों पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। यही वजह है कि भारतीय परिवार पीढ़ियों से सोने को अपनी सांस्कृतिक धरोहर के रूप में संजोकर रखते आए हैं।

यह भी पढ़ें: Gold Rate Today 1 Nov: महीने की शुरूआत में गिरा सोने चांदी का भाव, मात्र ₹9,240 में घर लाएं सोना, जानें आज का ताजा रेट

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।