INDW vs SAW फाइनल पर इंद्र देव की बुरी नजर, जानिए बारिश हुई तो कैसे मिलेगा नया चैंपियन?

Summary :

INDW vs SAW World Cup Final: आठ साल का इंतज़ार आखिर खत्म होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम के पास एक बार फिर मौका है इतिहास रचने का। 2017 में इंग्लैंड से फाइनल हारने के बाद अब टीम इंडिया के पास अपनी ही धरती पर वर्ल्ड कप जीतने का सुनहरा मौका है। रविवार, 2 नवंबर को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में भारत का मुकाबला साउथ अफ्रीका से होगा। हालांकि, इस बड़े मुकाबले से पहले मौसम ने फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं। INDW vs SAW World Cup Final: बारिश की है संभावना दरअसल, मौसम विभाग की रिपोर्ट…

INDW vs SAW World Cup Final: आठ साल का इंतज़ार आखिर खत्म होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम के पास एक बार फिर मौका है इतिहास रचने का। 2017 में इंग्लैंड से फाइनल हारने के बाद अब टीम इंडिया के पास अपनी ही धरती पर वर्ल्ड कप जीतने का सुनहरा मौका है। रविवार, 2 नवंबर को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में भारत का मुकाबला साउथ अफ्रीका से होगा। हालांकि, इस बड़े मुकाबले से पहले मौसम ने फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं।

INDW vs SAW World Cup Final: बारिश की है संभावना

INDW vs SAW World Cup Final
INDW vs SAW World Cup Final

दरअसल, मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, नवी मुंबई में रविवार सुबह से ही हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। बताया जा रहा है कि सुबह 4 से 7 बजे के बीच बूंदाबांदी हो सकती है, जबकि शाम 5 से 7 बजे के बीच हल्की बारिश का असर मैच पर पड़ सकता है। अगर ऐसा होता है तो ओवर कम किए जा सकते हैं या मैच थोड़ी देर के लिए रोकना पड़ सकता है।

कैसे मिलेगा चैंपियन?

INDW vs SAW World Cup Final
INDW vs SAW Final

हालांकि राहत की बात ये है कि शाम के बाद बारिश थमने की उम्मीद है। मौसम विभाग का मानना है कि मैच पूरी तरह रद्द होने की संभावना बहुत कम है। फिर भी, ICC ने इस बड़े मुकाबले के लिए रिजर्व डे यानी 3 नवंबर (सोमवार) का प्रावधान रखा है।

INDW vs SAW World Cup Final
INDW vs SAW World Cup Final

अब सवाल ये है कि अगर बारिश दोनों दिन नहीं रुकती तो क्या होगा? ऐसे हालात में आईसीसी के नियमों के अनुसार भारत और साउथ अफ्रीका दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया जाएगा। लेकिन हर भारतीय फैन यही दुआ कर रहा है कि इंद्र देव इस बार मेहरबान रहें, ताकि टीम इंडिया अपने घर में इतिहास रच सके और नया चैंपियन बनकर उभरे।

Also Read: Shreyas Iyer को सिडनी अस्पताल से मिली छुट्टी, BCCI ने भारत वापसी का रोडमैप किया जारी

Rahul Singh Karki