‘लाडो लक्ष्मी योजना’ निकली लाडो छलावा योजना, AAP के मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने हरियाणा की BJP सरकार पर साधा निशाना

Summary :

Haryana News: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने हरियाणा की भाजपा सरकार पर लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बड़े प्रचार-प्रसार के साथ इस योजना की पहली किस्त जारी की, लेकिन यह कदम महिलाओं के साथ “चुनावी छलावा” साबित हुआ है। Haryana News: 96% महिलाओं को नहीं मिला लाभ ढांडा ने बताया कि भाजपा ने चुनाव से पहले यह वादा किया था कि हरियाणा की हर महिला को ₹2100 प्रति माह दिए जाएंगे। लेकिन योजना लागू होने के बाद हकीकत बिल्कुल उलटी निकली। सरकार…

Haryana News: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने हरियाणा की भाजपा सरकार पर लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बड़े प्रचार-प्रसार के साथ इस योजना की पहली किस्त जारी की, लेकिन यह कदम महिलाओं के साथ “चुनावी छलावा” साबित हुआ है।

Haryana News: 96% महिलाओं को नहीं मिला लाभ

ढांडा ने बताया कि भाजपा ने चुनाव से पहले यह वादा किया था कि हरियाणा की हर महिला को ₹2100 प्रति माह दिए जाएंगे। लेकिन योजना लागू होने के बाद हकीकत बिल्कुल उलटी निकली। सरकार के अनुसार, 1.4 करोड़ महिलाओं को इसका फायदा मिलना था, परंतु अब तक सिर्फ 5 लाख महिलाओं के खाते में ही पहली किस्त पहुंची है। यानी 96% महिलाएं इस योजना से बाहर रह गईं। उनका कहना था कि भाजपा ने “हर महिला” को लाभ देने का वादा किया, मगर अब “हर शर्त” थोप दी है ताकि अधिकतर महिलाएं अपने आप योजना से बाहर हो जाएं।

Haryana News Today: कड़ी शर्तों से महिलाएं योजना से बाहर

अनुराग ढांडा ने बताया कि सरकार ने ऐसी कई शर्तें रखी हैं, जिनसे गरीब और जरूरतमंद महिलाएं पात्र ही नहीं रह गईं। परिवार की सालाना आय 1 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। महिला की उम्र 23 साल से ज्यादा होनी चाहिए। अगर किसी महिला के पति हरियाणा से बाहर के हैं या परिवार में कोई पहले से पेंशन ले रहा है, तो वह भी योजना से बाहर कर दी गई है।उन्होंने कहा कि इन शर्तों के कारण गरीब घरों की महिलाएं, कॉलेज में पढ़ने वाली युवतियां, नई विवाहिताएं और विधवाएं, सभी इस योजना से वंचित रह गई हैं।

Haryana News
Haryana News

“लाडो लक्ष्मी नहीं, लुटो लक्ष्मी योजना”

ढांडा ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं को अधिकार देने के बजाय अपमान दिया है।उनके मुताबिक, मुख्यमंत्री ने कैमरों और मंच के सामने फोटो खिंचवाकर यह दिखाने की कोशिश की कि सरकार महिलाओं को सशक्त बना रही है, लेकिन असल में यह राजनीतिक दिखावा है।उन्होंने कहा, “यह योजना महिलाओं की मदद नहीं बल्कि लाडो छलावा योजना है। वादा करोड़ों महिलाओं से किया गया, पर लाभ केवल कुछ हजार को मिला।”

भाजपा पर प्रचार की राजनीति का आरोप

आम आदमी पार्टी नेता ने कहा कि भाजपा को महिलाओं की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। सरकार सिर्फ प्रचार और वोट की राजनीति में लगी है।उनका कहना था कि मुख्यमंत्री के पास मंचों और कैमरों के लिए समय है, लेकिन आम महिलाओं के हितों के लिए न नीयत है, न नीति, न इच्छा।

Haryana News
Haryana News

“महिलाएं अब जवाब देंगी”

अनुराग ढांडा ने कहा कि हरियाणा की महिलाएं भाजपा के झूठे वादों को समझ चुकी हैं।उन्होंने कहा, “महिलाएं अब खामोश नहीं रहेंगी। भाजपा को ₹2100 का नहीं, बल्कि हर महिला के वोट का हिसाब देना पड़ेगा।”आम आदमी पार्टी का दावा है कि हरियाणा की महिलाएं भाजपा पर भरोसा कर चुकी थीं, लेकिन बदले में उन्हें छल और निराशा मिली।ढांडा ने कहा कि आने वाले चुनाव में महिलाएं भाजपा सरकार को इसका कड़ा जवाब देंगी और अपने हक के लिए आवाज उठाएंगी।

यह भी पढ़ें: Ambala News: चोट लगने के बाद खुद बुलाई एम्बुलेंस, इंजेक्शन लगने से हुई मौत! अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।