Aaj Ka Mausam 04 Feb: दिल्ली में एक बार फिर ठंड और कोहरा वापस लौट आया है, मौसम विभाग के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है, जिसका असर दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में झमाझम बारिश हो सकती है। IMD ने कई राज्यों में तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी किया है। तेज हवाओं की वजह से तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की जाएगी। आइए जानते हैं कि आज देशभर में कैसा रहेगा मौसम।
Aaj Ka Mausam 04 Feb: Delhi Weather Today

देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार की सुबह ठंड और कोहरे ने आम जनजीवन पर काफी असर डाला। आईएमडी के अनुसार बुधवार सुबह दिल्ली के कई हिस्सों में हल्का से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। पूरे दिन आसमान में हल्के बादल छाए रहने की उम्मीद है, जिससे धूप कम निकलेगी। आईएमडी के मुताबिक, ज्यादातर इलाकों में हल्का कोहरा रहेगा, लेकिन कुछ जगहों पर, खासकर सुबह के शुरुआती घंटों में, घना कोहरा हो सकता है। कोहरे और धुंध के कारण मौसम विभाग ने पूरे शहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
Tamilnadu Weather Today

तमिलनाडु के निवासियों को अगले कुछ दिनों में हल्की सर्दी, छिटपुट कोहरे और छिटपुट बारिश का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी जिलों, विशेषकर पहाड़ी और आंतरिक क्षेत्रों में, सुबह-सुबह मध्यम कोहरे का पूर्वानुमान लगाया है। नीलगिरि, सलेम, कृष्णागिरी, धर्मपुरी, तिरुपथुर, वेल्लोर और रानीपेट सहित जिलों में भोर से पहले और तड़के धुंध छाई रहने की संभावना है।
Himachal Weather

हिमाचल में कड़ाके की ठंड और बर्फबारी ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। वहीं मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि 4 फरवरी से 7 फरवरी तक मौसम शुष्क रह सकता है और 5 फरवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखने को मिल सकता है जिससे 6 और 8 फरवरी को पहाड़ों में बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है। वहीं आज कुल्लू, लाहौल स्पीति में बर्फबारी का अनुमान जताया है। बर्फबारी के साथ ही हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन और मंडी में कोहरा छाया रह सकता है।


Download Android App
Download iOS App




