Aaj Ka Mausam 13 Mar: देशभर के अधिकतर राज्यों में गर्मी तेजी से बढ़ रही है। इस बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक दिल्ली हिमाचल समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के साथ ही आंधी-तूफान की भी चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा गुजरात-अहमदाबाद में 11 से 13 मार्च के बीच भीषण हीट वेव की स्थिति बन सकती है। दिल्ली-एनसीआर में तो मार्च में ही मई जैसी गर्मी सताने लगी है। आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।
Aaj Ka Mausam 13 Mar: Delhi Weather

दिल्ली में मार्च महीने में ही भीषण गर्मी पड़नी शुरू हो गई है। अब दिल्ली का मौसम बिगड़ने वाला है और तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 15 मार्च से हल्की बूंदाबांदी और बादल छाए रहने की संभावना है और 13-14 मार्च को तापमान 35 डिग्री तक रह सकता है। आज हवा भी धीमी चलेगी और दिन में गर्मी का एहसास भी बढ़ेगा।
Himachal Weather

हिमाचल के चंबा जिले के लिए 12, 13 और 14 मार्च को येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज ग्रीन अलर्ट रहेगा लेकिन कल यह फिर से येलो हो जाएगा। फील्ड में कार्यरत टीम को पहले ही निर्देश जारी कर दिए गए हैं। भारी बारिश का पूर्वानुमान के साथ ही नदी, नालों के पास न जाने की अपील की गई है। बता दें कि बीते 23 जनवरी को शिमला और मनाली में मौसम की पहली बर्फबारी हुई थी। इससे सड़कें और पहाड़ पूरी तरह से सफेद हो गए थे। बर्फ से ढके नजारों का मजा लेने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक भी पहुंचे थे।
Ahmedabad Weather
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा 19 मार्च तक लू चलने और अधिकतम तापमान अधिक रहने के पूर्वानुमान के बाद गुजरात के अहमदाबाद में इस सप्ताह लगातार उच्च तापमान रहने की संभावना है। पूर्वानुमान के अनुसार, 12-13 मार्च को लू चलने की सबसे अधिक संभावना है, जिसमें अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, और अगले सप्ताह भी उच्च तापमान जारी रहेगा, जिसमें अधिकतम तापमान आमतौर पर 37 डिग्री सेल्सियस और 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।


Download Android App
Download iOS App




