Aaj Ka Mausam 27 Jan: जनवरी का महीना बीतने वाला है, लेकिन सर्दी कम होने का नाम नहीं ले रही। इस बीच मौसम विभाग ने 13 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 27 जनवरी को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर सहित कई राज्यों में मौसम का मिज़ाज बदलने वाला है। गणतंत्र दिवस की धूप से मिली कुछ राहत के बाद अब दिल्लीवासियों को बादलों की गड़गड़ाहट और बारिश का फिर सामना करना पड़ेगा। आइए जानते हैं, देशभर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।
Heavy Rain Alert: किन राज्यों में होगी बारिश?

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, तमिलनाडु, राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ का सीधा असर दिखाई दे रहा है। इस राज्यों में बारिश के साथ-साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ़बारी हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग ने 27 या 28 जनवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है।
Delhi Weather

उत्तर भारत की तरफ एक पश्चिमी विक्षोभ बढ़ रहा है, जिसका असर दिल्ली पर भी दिखेगा। इसलिए मौसम विभाग ने आज दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना जताई है। आज यानी 27 जनवरी को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। हल्की बारिश के साथ गरज चमक और 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका भी है। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है।
Uttar Pradesh Weather

उत्तर प्रदेश में एक तीव्र पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 27 और 28 जनवरी को अधिकांश हिस्सों में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। खास तौर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओलावृष्टि, वज्रपात और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट होने की संभावना है। गाजियाबाद, नोएडा से मेरठ, मुजफ्फरनगर तक बारिश के असर से आज दिन का तापमान 19 डिग्री तक रहने का अनुमान है।
Rajasthan Weather

राजस्थान में कड़ाके की ठंड जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, एक और नया पश्चिमी विक्षोभ आज यानी 27 को सक्रीय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से राज्य के पश्चिमी और उत्तरी भागों में हल्की बारिश होने की संभावना है। आज जयपुर, बीकानेर, भरतपुर, कोटा, अजमेर संभाग के कुछ भागों में बिजली के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस पर 11 राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट! जानें Delhi-UP-Bihar का मौसम कैसा रहेगा


Download Android App
Download iOS App




