महाकाल के दर्शन कर लौट रहे थे भक्त, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक में घुसी कार, 4 की मौत

Summary :

Dausa Car Accident: उज्जैन के महाकाल के दर्शन करके लौट रहे भक्तों की कार का दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पास राजस्थान दौसा में भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में तेज रफ्तार कार की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई जिसमें 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकी एक अन्य गंभीर रुप से घायल हो गया है। पीछे से एर्टिगा कार में ट्रक में घुसने की वजह से फंस गई और लगभग 8 किलोमीटर तक घिसटती हुई गई जिसमें शव कार में ही फंस गए थे। इस भीषण सड़क हादसे के बाद पापड़दा और नांगल राजावतान थाने की…

Dausa Car Accident: उज्जैन के महाकाल के दर्शन करके लौट रहे भक्तों की कार का दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पास राजस्थान दौसा में भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में तेज रफ्तार कार की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई जिसमें 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकी एक अन्य गंभीर रुप से घायल हो गया है। पीछे से एर्टिगा कार में ट्रक में घुसने की वजह से फंस गई और लगभग 8 किलोमीटर तक घिसटती हुई गई जिसमें शव कार में ही फंस गए थे। इस भीषण सड़क हादसे के बाद पापड़दा और नांगल राजावतान थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कार से बाहर निकाला।

Delhi Mumbai Expressway Accident

Delhi Mumbai Expressway Accident
Dausa Car Accident

पापड़दा थाना क्षेत्र के पिलर संख्या- 193 के कार ट्रक में घुसने की वजह से भीषण सड़क हादसा हो गया। वहीं कार की पीछे वाली सीट पर बैठा एक को गंभीर चोट आई है। बता दें कि यह हादसा सुबह लगभग 5:30 बजे हुए है और सभी लोग महाकाल के दर्शन करके नोएडा लौट रहे थे। मृतकों की पहचान नोएडा निवासी के रूप में हुई है। राहुल गुप्ता, पारस अग्रवाल, प्रिंस गुप्ता और विक्रम सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी वहीं बृजमोहन गुप्ता को चोटें आई हैं और उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

Dausa Car Accident

Dausa Car Accident
Dausa Car Accident

ट्रक में कार के फंसने के बाद शव भी बुरी तरह से फंस गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चारों शवों को निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर जाम लग गया। घायल को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया और जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है आसपास के CCTV खंगाले जा  रहे है। माना जा रहा है कि तेज  रफ्तार के कारण कार की ट्रक के साथ जोरदार टक्कर हुई है।

ALSO READ: Jaipur में तेज रफ्तार Thar का कहर, Air Force की तैयारी कर रही 18 साल की लड़की को कुचला, हादसे में दर्दनाक मौत

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।