गणतंत्र दिवस पर 11 राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट! जानें Delhi-UP-Bihar का मौसम कैसा रहेगा

Summary :

Aaj Ka Mausam 26 Jan: देश में ठंड के बीच बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में मूसलाधार बारिश और तूफान की संभावना है। IMD ने 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूर्वी भारत और उत्तर भारत के 25 से अधिक जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड,हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और केरल में बारिश की संभावना है। 26 और 27 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, ल‌द्दाख, हिमाचल प्रदेश और 27 और 28 जनवरी को उत्तराखंड में बिजली कड़कने और 50-70 किमी प्रति घंटे की…

Aaj Ka Mausam 26 Jan: देश में ठंड के बीच बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में मूसलाधार बारिश और तूफान की संभावना है। IMD ने 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूर्वी भारत और उत्तर भारत के 25 से अधिक जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड,हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और केरल में बारिश की संभावना है। 26 और 27 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, ल‌द्दाख, हिमाचल प्रदेश और 27 और 28 जनवरी को उत्तराखंड में बिजली कड़कने और 50-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी के साथ भारी बारिश की संभावना है।

Delhi Weather

Aaj Ka Mausam 26 Jan
Delhi Weather (Image- Social Media)

मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली में मौसम बहुत ठंडा रहने वाला है। 26 जनवरी की शुरुवात कड़ाके की ठंड और धुंध के साथ हुई है, दिन चढ़ने के साथ ही धूप खिलने लगेगी। आज सुबह का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। सुबह के समय ‘हल्का से मध्यम’ कोहरा छाया रहेगा, जिससे विजिबिलिटी कम हो सकती है।

Uttar Pradesh Weather

Aaj Ka Mausam 26 Jan
Uttar Pradesh Weather (Image- Social Media)

मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 26 जनवरी को सुबह से ही शहर में कोहरे का असर दिखाई देगा। प्रदेश के तराई जिलों में 26 और 27 जनवरी की सुबह घाना कोहरा छाने की संभावना है। राजधानी लखनऊ में गणतंत्र दिवस के मौके पर मौसम साफ रहने का अनुमान है, हालांकि तेज हवाओं के असर के कारण तामपान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

Bihar Weather

Aaj Ka Mausam 26 Jan
Bihar Weather (Image- Social Media)

बिहार में जनवरी के अंतिम सप्ताह में मिला-जुला मौसम रहने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, 26 से 31 जनवरी के बीच राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। 28 जनवरी को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी और शिवहर जैसे जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

Aaj Ka Mausam 26 Jan: इन 10 शहरों में आज कितना रहेगा तापमान?

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली 18°C 05°C
भोपाल 25°C 14°C
कोलकाता 27°C 18°C
जयपुर 19°C 07°C
मुंबई 28°C 24°C
शिमला 12°C 02°C
पटना 23°C 12°C
चेन्नई 28°C 25°C
लखनऊ 21°C 10°C
नैनीताल 18°C 07°C
रांची 25°C 12°C

यह भी पढ़ें: फिर बढ़ेगी ठंड! Delhi-UP समेत कई राज्यों में भारी बारिश का Alert, पहाड़ों पर बर्फबारी, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।