फिर बढ़ेगी ठंड! Delhi-UP समेत कई राज्यों में भारी बारिश का Alert, पहाड़ों पर बर्फबारी, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam 25 Jan

Aaj Ka Mausam 25 Jan: दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश और पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने एक बार फिर ठंड बढ़ा दी है। अब मौसम विभाग ने उत्तर भारत में अगले 48 घंटे में फिर से 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिससे तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी। वहीं पूर्वी भारत में भी मौसम का मिज़ाज बदलने वाला है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव 28 जनवरी तक रहेगा, जिसके कारण उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी जारी रहेगी। आइए जानते देशभर के मौसम का हाल।

Heavy Rain Alert: इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

Aaj Ka Mausam 25 Jan
Heavy Rain Alert (Image- Social Media)

पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत की और बढ़ रहा है, जिसका असर 26, 27 और 28 जनवरी को देखने को मिलेगा। 27 जनवरी को खास तौर पर जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, तमिलनाडु और पुडुचेरी में इस दिन हल्की बारिश हो सकती है।

Delhi Weather: दिल्ली में फिर बारिश

Aaj Ka Mausam 25 Jan
Delhi Weather (Image- Social Media)

दिल्ली-एनसीआर में ठंड की एक बार फिर वापसी हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अगले 48 घंटों तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, हल्का कोहरा और ठंड बानी रहेगी। 27 जनवरी को गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही लगभग 30–40 किमी/घंटा की रफ़्तार से तेज बर्फीली हवाएं चल सकती हैं। ऐसे में लोगों को दिन और रात दोनों समय ठंड का सामना करना पड़ेगा।

Uttar Pradesh Weather: यूपी का मौसम

Aaj Ka Mausam 25 Jan
Uttar Pradesh Weather (Image- Social Media)

उत्तर प्रदेश में 27 जनवरी से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अंधी और बारिश की संभावना जताई है। अगले 48 घंटों में 3 से 6 डिग्री तक तापमान में गिरावट हो सकती है। 26 और 27 जनवरी की सुबह कुछ क्षेत्रों में कोहरा छाया रह सकता है। इस कारण प्रदेश में ठंड और बढ़ गई है।

Himachal Pradesh Weather: हिमाचल में बर्फबारी

Aaj Ka Mausam 25 Jan
Himachal Pradesh Weather (Image- Social Media)

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को कड़ाके की ठंड रही, और बर्फबारी के कारण 680 से ज्यादा सड़कों पर यातायात ठप हो गया। मौसम विभाग ने 25 जनवरी को ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात का अलर्ट जारी किया है। 26 से 28 जनवरी तक राज्य में भारी बर्फबारी और बारिश की संभावना है। रविवार के लिए कांगड़ा, मंडी, सोलन, ऊना समेत कई जिलों में शीतलहर और घने कोहरे का ‘येलो अलर्ट’ भी जारी किया गया है।

Aaj Ka Mausam 25 Jan: इन 10 शहरों में आज कितना रहेगा तापमान?

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली 17°C 04°C
भोपाल 23°C 13°C
मुंबई 28°C 23°C
पटना 24°C 13°C
चेन्नई 28°C 26°C
रांची 24°C 12°C
जयपुर 17°C 06°C
कोलकाता 27°C 17°C
लखनऊ 22°C 08°C
शिमला 14°C 01°C

यह भी पढ़ें: Weekend पर बदला मौसम का मिज़ाज: Delhi में बारिश-ठिठुरन, UP-Bihar में राहत, इन राज्यों में बर्फबारी की चेतावनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।