Aaj Ka Mausam 8 Feb: देशभर में मौसम फिर करवट ले रहा है। मौसम विभाग ने दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले स्थानों से लेकर मैदानी इलाकों तक बारिश के साथ बर्फबारी होने अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक, आज यानी रविवार को दिल्ली-एनसीआर का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहने का अनुमान है। आइए जानते हैं, देशभर के और राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल।
Delhi Weather

दिल्ली में शनिवार को मौसम गर्म रहा और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को दिल्ली में आसमान साफ रहेगा, हालांकि सुबह के समय हल्की धुंध छाई रहेगी। वहीं हवा की गुणवत्ता (AQI) की बात करें, तो वो खराब श्रेणी में लगभग 230 के स्तर पर बने रहने का अनुमान है।
Uttar Pradesh Weather

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, फिलहाल उत्तर प्रदेश के सभी जिले ग्रीन जोन में हैं। अगले 3-4 दिनों तक मौसम शुष्क और सामान्य बना रहने की संभावना है। अगले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। इसके बाद अगले दो दिनों में तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की हल्की गिरावट आने की संभावना है।
Uttarakhand Weather

उत्तराखंड में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। सोमवार से रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और चमोली सहित आसपास के इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसके कारण मैदानी क्षेत्रों में भी मौसम ठंडा रहेगा और शीतलहर व कोहरे के कारण दिन में कोल्ड डे जैसा एहसास हो सकता है।
Jammu Kashmir Weather

मौसम विभाग के मुताबिक, 9 फरवरी से एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रीय होने से जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। जसिकी वजह से मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट आ सकती है।
Aaj Ka Mausam 8 Feb: इन 11 शहरों में आज कितना रहेगा तापमान?
| शहर | अधिकतम तापमान (8 फरवरी) | न्यूनतम तापमान (8 फरवरी) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 23°C | 11°C |
| पटना | 25°C | 12°C |
| शिमला | 19°C | 04°C |
| मुंबई | 31°C | 25°C |
| रांची | 23°C | 10°C |
| जयपुर | 24°C | 13°C |
| नैनीताल | 19°C | 07°C |
| चेन्नई | 29°C | 21°C |
| भोपाल | 26°C | 13°C |
| कोलकाता | 27°C | 16°C |
| लखनऊ | 24°C | 11°C |




















