Aaj Ka Mausam 7 Feb: राष्ट्रीय राजधानी (NCR) में तेज हवाओं के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन में तेज धूप और हवाओं से तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक महसूस हो रहा है, जबकि सुबह-शाम ठंड लगती है। आज शनिवार, 7 फरवरी को अधिकतम तापमान 24°C और न्यूनतम 10°C दर्ज हुआ।
वहीं 8 फरवरी को हल्की धुंध और 23–10°C तापमान की संभावना है। मौसम विभाग ने 9 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे कुछ राज्यों में हल्के बादल और बारिश हो सकती है। फिलहाल यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली-एनसीआर में सुबह के समय कोहरा नजर आ रहा है। ऐसे में चलिए जानते हैं आज का मौसम अपडेट।
Delhi Weather: दिल्ली एनसीआर का AQI और मौसम
दिल्ली में शनिवार सुबह से ही तेज हवा चल रही है. आसमान साफ़ है। तेज धूप निकली हुई है। शाम के समय अधिक ठंड का एहसास होता है। इसी बीच कुछ इलाकों की एक्यूआई स्थिति बेहतर रही। आयानगर में एक्यूआई 151, सीआरआरआई मथुरा रोड पर 157 और श्री अरबिंदो मार्ग पर 140 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में है। दिल्ली से सटे एनसीआर के अन्य शहरों की बात करें तो गाजियाबाद के लोनी में एक्यूआई 275, इंदिरापुरम में 252, वसुंधरा में 246 और संजय नगर में 230 दर्ज किया गया। नोएडा के सेक्टर-125 में एक्यूआई 215, सेक्टर-62 में 168, सेक्टर-1 में 204 और सेक्टर-116 में 182 दर्ज किया गया।
Bihar Weather: बिहार में आज का मौसम
बिहार में इन दिनों सामान्य ठंड का असर बना हुआ है। सुबह और शाम ठिठुरन महसूस हो रही है, जबकि दिन में निकल रही धूप से लोगों को राहत मिल रही है। प्रदेश में कोहरे का असर अब कमजोर पड़ा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिनों तक घने कोहरे का कोई अलर्ट नहीं है, हालांकि सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है।
Uttar Pradesh Weather: उत्तर प्रदेश का मौसम
उत्तर प्रदेश में हालिया बारिश, कोहरा और ठंड के असर के बाद अब मौसम धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक प्रदेश के सभी जिले फिलहाल ग्रीन जोन में हैं और आने वाले 3 से 4 दिनों तक मौसम साफ और स्थिर रहने की संभावना जताई गई है।
Heavy Rain Alert: पहाड़ों पर फिर लौटेगा ‘बर्फ का तूफान’
मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। अगले 48 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम के अचानक बदलने की संभावना है। तेज हवाओं और हिमपात से जनजीवन प्रभावित हो सकता है। वहीं दिल्ली सहित कई मैदानी राज्यों में कोहरा छाया रहेगा और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।
Aaj Ka Mausam 7 Feb: क्या ठंड अब खत्म होने वाली है?
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत में तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा। पहाड़ी राज्यों में ठंड बनी रहेगी, जबकि अगले कुछ दिनों में मैदानी इलाकों में ठंड का असर कम हो सकता है।
IMD का अलर्ट जारी
IMD ने एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की है। विशेष रूप से पहाड़ी इलाकों की यात्रा करने वाले पर्यटकों को मौसम से जुड़े ताजा अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है। साथ ही, स्थानीय प्रशासन को भी सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें: भारत-अमेरिका समझौते के बाद PM मोदी का बड़ा बयान: ‘मेक इन इंडिया’ को मिलेगी नई ताकत


Download Android App
Download iOS App









