Mumbai Mayor Nominee: BMC में बीजेपी की रितु तावड़े मेयर बनेंगी, जबकि शिंदे की शिवसेना को डिप्टी मेयर का पद दिया गया है। मुंबई महानगरपालिका में आगामी महापौर चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा ने अपने पार्षद ऋतु तावड़े को मेयर पद का उम्मीदवार घोषित किया है। मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम ने औपचारिक रूप से ऋतु तावड़े के नाम का ऐलान किया है। पार्टी की ओर से किए गए इस ऐलान के बाद ऋतु तावड़े जल्द ही मेयर पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगी। पार्टी नेतृत्व ने उनके नाम पर सहमति जताते हुए उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए आगे किया है।
BMC Mayor: शिवसेना के खाते में डिप्टी मेयर पद (BMC Deputy Mayor)
वहीं, महायुति गठबंधन के तहत उपमहापौर पद के लिए एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना की ओर से पार्षद संजय घाड़ी को उम्मीदवार बनाया गया है। शिवसेना ने सवा साल के कार्यकाल के लिए उनके नाम का औपचारिक ऐलान किया है। संजय घाड़ी भी कुछ ही देर में उपमहापौर पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। इस फैसले से अब यह स्पष्ट हो गया है कि मेयर पद भाजपा के पास रहेगा, जबकि उपमहापौर पद शिवसेना को दिया गया है।
Ritu Tawde: मेयर ऋतु तावड़े का राजनीतिक सफर
बता दें कि ऋतु तावड़े की पहचान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में होती है। उन्होंने पहली बार 2012 में वार्ड नंबर 127 से चुनाव जीता था। इसके बाद, 2017 के बीएमसी चुनाव में वार्ड नंबर 121 से दोबारा चुनी गईं। 2026 बीएमसी चुनाव जो 15 फरवरी को हुआ था, में वह वार्ड नंबर 132 से चुनी गई थीं। इससे पहले वह बीएमसी एजुकेशन कमेटी की चेयर चेयरपर्सन रह चुकी हैं। वह पहले कांग्रेस में थीं; उन्होंने 2012 में भाजपा का दामन थामा था। वहीं, संजय घाड़ी मनसे चीफ राज ठाकरे के करीबी माने जाते हैं। वह पार्टी की स्थापना के समय से ठाकरे के साथ रहे, लेकिन बाद में शिवसेना का दामन थाम लिया।
Mumbai Mayor Nominee: कब हुए थे BMC चुनाव?
15 फरवरी 2026 को BMC के चुनाव हुए थे। इन चुनावों में मुंबई के सभी वार्डों में मतदान हुआ। नतीजों में महायुति गठबंधन को बढ़त मिली। इसके बाद मेयर और उपमहापौर पद को लेकर गठबंधन में सहमति बनी और पदों का बंटवारा तय हुआ।
BMC Mayor: क्या है BMC चुनाव?
BMC चुनाव मुंबई महानगरपालिका के पार्षदों को चुनने के लिए कराए जाते हैं। इन चुनावों के जरिए शहर के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी, सड़क और सफाई जैसे कामों की जिम्मेदारी तय होती है। चुने गए पार्षद ही आगे मेयर और उपमहापौर का चुनाव करते हैं।
Eknath Shinde, Shiv Sena: BMC चुनाव 2026 में किसे मिली कितने सीटें?
2026 के BMC चुनाव में 227 सीटों का पूरा परिणाम कुछ इस तरह रहा:
| पार्टी / गठबंधन | जीती गई सीटें |
|---|---|
| BJP | 89 |
| शिवसेना (एकनाथ शिंदे) | 29 |
| शिवसेना (UBT – उद्धव ठाकरे) | 65 |
| कांग्रेस | 24 |
| AIMIM | 8 |
| MNS | 6 |
| NCP | 3 |
| SP | 2 |
| NCP (SP) | 1 |
| कुल सीटें | 227 |
Note: महायुति (BJP + शिंदे की शिवसेना) को कुल 118 सीटें मिलीं, जिससे उसने BMC में बहुमत हासिल किया।
ALSO READ: तिलमिला गया पाकिस्तान! अमेरिका ने ट्रेड डील में दिखाया पूरा नक्शा, POK और अक्साई चीन भारत का हिस्सा


Download Android App
Download iOS App







