Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: तुलसी ने रोका तलाक, रणविजय पर फूटा गुस्सा, शो में मचा हंगामा

Summary :

KSBKBT 2 Spoiler 7 Feb 2026: सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में भावनाओं का तूफान देखने को मिलेगा। वैष्णवी टूटकर तुलसी से लिपट जाती है और रोते हुए तलाक के कागज़ात दिखाती है। वह बताती है कि उसे हमेशा तुलसी और विरानी परिवार से अपनापन महसूस होता था, लेकिन मिहिर और तुलसी के रिश्ते की सच्चाई उसे नहीं पता थी। KSBKBT 2 Spoiler 7 Feb 2026: मिहिर-तुलसी की अधूरी कहानी सामने आई तुलसी वैष्णवी को मिहिर के साथ अपने अतीत की पूरी कहानी बताती है। वह समझाती है कि अब मिहिर के साथ उसका रिश्ता सिर्फ प्रोफेशनल…

KSBKBT 2 Spoiler 7 Feb 2026: सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में भावनाओं का तूफान देखने को मिलेगा। वैष्णवी टूटकर तुलसी से लिपट जाती है और रोते हुए तलाक के कागज़ात दिखाती है। वह बताती है कि उसे हमेशा तुलसी और विरानी परिवार से अपनापन महसूस होता था, लेकिन मिहिर और तुलसी के रिश्ते की सच्चाई उसे नहीं पता थी।

KSBKBT 2 Spoiler 7 Feb 2026: मिहिर-तुलसी की अधूरी कहानी सामने आई

KSBKBT 2 Spoiler 7 Feb 2026
KSBKBT 2 Spoiler 7 Feb 2026 ( Source : Social Media )

तुलसी वैष्णवी को मिहिर के साथ अपने अतीत की पूरी कहानी बताती है। वह समझाती है कि अब मिहिर के साथ उसका रिश्ता सिर्फ प्रोफेशनल रहेगा। तुलसी की बातों से वैष्णवी भावुक हो जाती है।

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler Alert: कोर्ट में पलटा तलाक का फैसला

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler Alert
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler Alert

तलाक की सुनवाई के दौरान जज के सवाल पर तुलसी सबको चौंकाते हुए कहती है कि वह तलाक नहीं चाहती। यह सुनकर नोइना हैरान रह जाती है, जबकि शोभा और ऋतिक को राहत मिलती है। तुलसी जज से कहती है कि 40 साल की शादी को खत्म करने से पहले उसे सोचने का समय चाहिए। कोर्ट दोनों को छह महीने की काउंसलिंग का समय देता है।

Mihir Loses Control: मिहिर ने क्यों मांगी तुलसी से मदद?

Mihir Loses Control
Mihir Loses Control ( Source : Social Media )

फ्लैशबैक में दिखाया जाता है कि सुनवाई से पहले मिहिर, तुलसी से मिलता है और तलाक से इनकार करने की गुज़ारिश करता है। वह कहता है कि तलाक की खबर से परिवार, बिजनेस और सलोनी-देव की शादी पर बुरा असर पड़ेगा। परिवार की भलाई के लिए तुलसी उसकी बात मान लेती है।

KSKBT 2 Biggest Twist: फैक्ट्री में रणविजय की शर्मनाक हरकत

KSKBT 2 Biggest Twist ( Source : Social Media) 
KSKBT 2 Biggest Twist ( Source : Social Media) 

शो में हाई वोल्टेज ड्रामा तब होता है जब फैक्ट्री में रणविजय, वैष्णवी से बदसलूकी करता है। तभी तुलसी वहां पहुंचती है और सच्चाई जानकर आग-बबूला हो जाती है। वह गुस्से में रणविजय को डंडे से पीट देती है।

Must Watch Episode: मिहिर ने खोया आपा, रणविजय को दी चेतावनी

Must Watch Episode
Must Watch Episode ( Source : Social Media )

रणविजय पुलिस बुलाने की धमकी देता है, लेकिन तुलसी डटकर उसका सामना करती है। तभी मिहिर मौके पर पहुंचता है। वह तुलसी को रोकने की कोशिश करता है, लेकिन खुद गुस्से पर काबू नहीं रख पाता और रणविजय की पिटाई कर देता है। मिहिर उसे ऐसी गलती दोबारा न करने की सख्त चेतावनी देता है।

Read More: Anupama Spoiler Alert: गौतम करेगा प्रार्थना के बच्चे को निशाना! परिवार में नया हाई-वोल्टेज ड्रामा…

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।