Chhattisgarh Human Rights News: छत्तीसगढ़ मानवाधिकार आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष गिरिधारी नायक के नेतृत्व में आयोग की टीम ने गरियाबंद जिले का दौरा किया। टीम में संयुक्त संचालक मनीष मिश्रा भी शामिल थे। उन्होंने जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर लंबित प्रकरणों और आम नागरिकों की शिकायतों का त्वरित समाधान करने पर चर्चा की।
Chhattisgarh News: जेल से स्कूल तक निरीक्षण (Chhattisgarh Human Rights News)
बैठक के बाद आयोग ने जिला जेल, जिला अस्पताल, वृद्धाश्रम और स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उपलब्ध व्यवस्थाओं, मानवाधिकारों के संरक्षण और सुधारात्मक कदमों पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरे का उद्देश्य नागरिकों की सुरक्षा और सुविधाओं में सुधार सुनिश्चित करना था।


Download Android App
Download iOS App





