Modi on India USA trade deal: भारत और अमेरिका ने एक अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप दे दिया है, जिससे भारतीय सामानों पर अमेरिकी टैरिफ 18 प्रतिशत कम हो जाएगा। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे दोनों देशों के लिए ‘बहुत अच्छी खबर’ बताया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “हमने अपने दोनों महान देशों के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते के लिए एक रूपरेखा पर सहमति जताई है। मैं हमारे देशों के बीच मजबूत संबंधों के प्रति अपनी व्यक्तिगत प्रतिबद्धता के लिए राष्ट्रपति ट्रंप को धन्यवाद देता हूं।”
India USA tariff reduction: ‘मेक इन इंडिया’ को मिलेगा नया अवसर
Great news for India and USA!
We have agreed on a framework for an Interim Trade Agreement between our two great nations. I thank President Trump for his personal commitment to robust ties between our countries.
This framework reflects the growing depth, trust and dynamism of… https://t.co/zs1ZLzamhd
— Narendra Modi (@narendramodi) February 7, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह समझौता भारत के मेहनती किसानों, उद्यमियों, एमएसएमई, स्टार्टअप इनोवेटर्स, मछुआरों और अन्य लोगों के लिए नए अवसर खोलेगा और ‘मेक इन इंडिया’ को मजबूत करेगा। इससे महिलाओं और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि यह रूपरेखा निवेश और टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप को भी मजबूत करेगी और मजबूत व भरोसेमंद सप्लाई चेन बनाने में मदद करेगी।
PM Modi statement on trade: उद्योग और व्यापार को मिलेगा बड़ा फायदा (Modi on India USA trade deal)
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि अमेरिका भारतीय सामानों पर आपसी टैरिफ घटाकर 18 प्रतिशत कर देगा। इससे टेक्सटाइल, कपड़े, चमड़े और फुटवियर, प्लास्टिक, रबर प्रोडक्ट्स, ऑर्गेनिक केमिकल्स, होम डेकोर, कारीगरी वाले प्रोडक्ट्स और मशीनरी जैसे सेक्टर में बड़ा मार्केट मिलेगा। इसके अलावा जेनेरिक दवाएं, रत्न, हीरे और एयरक्राफ्ट पार्ट्स पर टैरिफ घटकर जीरो हो जाएगा, जिससे भारत की एक्सपोर्ट कॉम्पिटिटिवनेस और बढ़ेगी।
USA India economic partnership: कृषि और संवेदनशील सेक्टर सुरक्षित
गोयल ने कहा कि यह समझौता संवेदनशील कृषि और डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे मक्का, गेहूं, चावल, सोया, पोल्ट्री, दूध, पनीर, इथेनॉल, तंबाकू, कुछ सब्जियां और मांस को पूरी तरह सुरक्षित रखेगा। इससे किसानों और ग्रामीण आजीविका के हितों की रक्षा होगी। यह समझौता भारत और अमेरिका के आर्थिक सहयोग को गहरा करने और दोनों देशों में स्थायी विकास की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
ये भी पढ़ें: Pappu Yadav Case: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के आवास पर पुलिस, गिरफ्तारी को लेकर सियासी हलचल तेज























