Pappu Yadav Case: पूर्णिया से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पर गिरफ्तारी की तलवार लटकती नजर आ रही है। सोमवार देर रात पटना के मंदिरी स्थित उनके आवास पर पुलिस की एक टीम पहुंची, जिसके बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई। सांसद का दावा है कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के इरादे से उनके घर पहुंची है।
बताया जा रहा है कि पुलिस उन्हें हिरासत में लेने के लिए उनके आवास पर मौजूद रही। मामला करीब 35 साल पुराना है, जिसमें पुलिस कोर्ट के आदेश पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई के लिए पहुंची थी। इसी को लेकर पप्पू यादव ने बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
ट्वीट कर जताया विरोध
पप्पू यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा,
“बहुत शानदार बिहार पुलिस! हमने NEET छात्रा को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ी तो बिहार पुलिस के पेट में दर्द हो गया। हमें गिरफ्तार करने पटना आवास पहुंच गई। लेकिन पप्पू यादव न झुकेगा, न चुप होगा। बेईमानों की कारगुजारियों को बेनकाब करके रहेंगे। जेल भेजो या फांसी दो, पप्पू रुकेगा नहीं।”
बहुत शानदार बिहार पुलिस
हम NEET छात्रा न्याय की लड़ाई लड़े
बिहार पुलिस के पेट में दर्द हो गयाहमें गिरफ्तार करने पटना आवास पहुंच गई
लेकिन इससे पप्पू यादव न झुकेगा न चुप होगाबेईमानों की कारगुजारियों को बेनकाब करके
रहेंगे! जेल भेजो या,फांसी दो पप्पू रुकेगा नहीं— Pappu Yadav (@pappuyadavjapl) February 6, 2026
क्या है पूरा मामला
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, धोखाधड़ी कर मकान किराये पर लेने और धमकी देने के एक मामले में एमपी-एमएलए विशेष अदालत ने सांसद पप्पू यादव समेत तीन आरोपियों के खिलाफ कुर्की-जब्ती का आदेश जारी किया था। इस मामले में शैलेंद्र प्रसाद और चंद्र नारायण प्रसाद भी आरोपी हैं। लगातार अदालत में अनुपस्थित रहने के कारण कोर्ट ने यह सख्त कदम उठाया।
‘मुझे मारने की साजिश’ का आरोप
इस बीच पप्पू यादव ने पुलिस कार्रवाई को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा,
“पुलिस मुझे गिरफ्तार करने आई है, मुझे मारने की साजिश है।”
उन्होंने साफ कहा कि वह रात में कहीं नहीं जाएंगे। सांसद ने बताया कि उन्होंने अपने वकील को बुला लिया है और सुबह कोर्ट में पेश होने के लिए तैयार हैं।
गौरतलब है कि इस 35 साल पुराने मामले में पुलिस ने कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट हासिल किया है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि आगे की कानूनी कार्रवाई किस दिशा में जाती है और यह मामला क्या नया राजनीतिक मोड़ लेता है।


Download Android App
Download iOS App



