Kejriwal Update : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से ही आम आदमी पार्टी केंद्र सरकार के खिलाफ काफी आक्रामक है। और यही वजह है पार्टी ने अब डोर टू डोर कैंपेन लांच कर दिया है।
Highlights:
- केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने डोर टू डोर कैंपेन लांच किया
- पार्टी ने इस कैंपेन का नाम ‘जेल का जवाब वोट से’ है
- केजरीवाल की गिरफ्तारी के मामले में लोगों को जागरूक करेंगे पार्टी कार्यकर्ता
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल इस वक़्त जेल में बंद हैं। इसी बीच पार्टी सूत्रों से खबर सामने आ रही है आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने मुख्य नेता यानी अरविंद केजरीवाल के लिए कैंपेन लांच करने जा रही है। इस कैंपेन का नाम ‘जेल का जवाब वोट से दिया गया है।
अभियान की शुरुआत दिल्ली के शाहदरा से
इस अभियान के तहत मंगलवार को दिल्ली के शाहदरा इलाके में घर-घर जाकर तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और लोकसभा चुनाव में पार्टी के लिए समर्थन मांगा गया। पार्टी के कार्यकर्ता पूरी जोर शोर से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रिहाई की मांग कर रहे है।
आप उम्मीदवारों के सीटों पर कैंपेन करेंगे – आम आदमी पार्टी
इस अभियान के तहत आप के नेता आगे भी उन चार लोकसभा क्षेत्रों में हर घर का दौरा करेंगे जहां पार्टी ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं। आप के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने शाहदरा में अभियान की शुरुआत की। उनके साथ पार्टी के पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार कुलदीप कुमार भी थे। केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने 21 मार्च को दिल्ली की अब समाप्त हो चुकी आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया था। वह फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं।
बता दें कि कांग्रेस के साथ गठबंधन में लोकसभा चुनाव लड़ रही आप ने चार सीटों – पूर्वी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और नयी दिल्ली के सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी दिल्ली की तीन अन्य सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
दिल्ली की सात लोकसभा सीटों के लिए 25 मई को मतदान होगा।


Download Android App
Download iOS App




