भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने मंगलवार को अरविंद केजरीवाल से दंगे और पुलिस कर्मियों पर हमले के मामले में स्थानीय अदालत द्वारा दोषी करार दिए गए आम आदमी पार्टी (आप) के दो विधायकों को पार्टी से निष्कासित करने की मांग की।दिल्ली भाजपा के प्रमुख आदेश गुप्ता ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह दोषसिद्धि आप के असली चेहरे को उजागर करती है, जो अब गुंडों, दंगाइयों और भ्रष्टाचारियों की पार्टी बनकर रह गई है।
केजरीवाल ने गुंडों का एक संगठन खड़ा किया है – गुप्ता
‘आप’ की ओर से इस मामले पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।सोमवार को राउज एवेन्यू जिला अदालत ने ‘आप’ के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी और संजीव झा को 2015 में उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी थाने में पुलिसकर्मियों पर हमला करने वाली भीड़ में शामिल होने के लिए दोषी करार दिया था।अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट (एसीएमएम) वैभव मेहता ने 15 अन्य को भी दंगा करने और पुलिस कर्मियों को चोट पहुंचाने के मामले में दोषी करार दिया।
गुप्ता ने कहा, ‘‘नैतिकता का उपदेश देने वाले अरविंद केजरीवाल ने गुंडों का एक संगठन खड़ा किया है जो अकसर पुलिस और लोगों से झड़प करता है और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करता है। उन्हें अदालत द्वारा दोषी करार दिए गए अपने दोनों विधायकों को तुरंत निष्कासित करना चाहिए और उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द करनी चाहिए।’’आप ने पूर्व में आरोप लगाया है कि भाजपा ने उसके विधायकों और नेताओं को फंसाने के लिए दिल्ली पुलिस का दुरुपयोग किया, जिन्हें अक्सर अदालत से रिहा कर दिया जाता है।


Download Android App
Download iOS App



