कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भोपाल में नर्सरी में पढ़ने वाली साढ़ तीन वर्ष की एक मासूम बालिका से बस में हुयी दुष्कर्म की घटना को झकझोर देने वाली और बेहद ह्दयविदारक घटना बताता और राज्य सरकार से मांग की कि इस घटना के दोषियों के खिलाफ कड़ कार्रवाई की जाये।
श्री कमलनाथ ने अपने ट््वीट के माध्यम से कहा ‘मध्यप्रदेश बहन-बेटियों के मामले में लगातार असुरक्षित प्रदेश बनता जा रहा है। एनसीआरबी के आँकड़ में भी प्रदेश मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाओं में लगातार देश में शीर्ष पर बना हुआ है।
कटनी में एक मासूम बालिका से दुष्कर्म की घटना के बाद अब प्रदेश की राजधानी भोपाल में नर्सरी में पढ़ने वाली एक साढ़ तीन वर्ष की मासूम बालिका के साथ बस में दुष्कर्म की घटना झकझोर देने वाली व बेहद ह्रदयविदारक है’ पूर्व मुख्यमंत्री ने सिलसिलेवार ट््वीट में कहा ‘मैं सरकार से माँग करता हूँ कि इसके दोषियों पर कड़ से कड़ कार्यवाही हो, पीड़ति परिवार के साथ न्याय हो और इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिये सरकार तत्काल आवश्यक सभी कदम उठाये।


Download Android App
Download iOS App



