आम आदमी पार्टी के विधायक प्रकाश जारवाल ने अपने ससुर के निधन के बाद गुरुवार को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में दूसरी बार जमानत की अर्जी लगाई है। जारवाल एक डॉक्टर की खुदकुशी मामले में तिहाड़ जेल में बंद है। ससुर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उन्होंने कोर्ट में अर्जी दाखिल की है।
प्रकाश जारवाल के ससुर मोहनलाल की कोरोना संक्रमण के कारण बुधवार को मौत हो गई। तबीयत खराब होने के चलते 70 वर्षीय मोहनलाल को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां कोरोना वायरस की जांच किए जाने पर उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
दिल्ली सरकार का पूरा ध्यान कोरोना से लोगों की जान बचाने पर : मनीष सिसोदिया
बता दें कि दक्षिणी दिल्ली के एक डॉक्टर ने अप्रैल में आत्महत्या कर ली थी। डॉक्टर ने अपने सुसाइड नोट में अपनी मौत के लिए विधायक प्रकाश जारवाल और उनके साथी कपिल नागर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके बाद से ही वे जेल में हैं। प्रकाश जारवाल की अर्जी एक बार कोर्ट खारिज कर चुका है।


Download Android App
Download iOS App



