आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह के निलंबन के खिलाफ विजय चौक के पास प्रदर्शन कर रहे पार्टी कार्यकर्ताओ को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वहीं संजय सिंह ने भी सोमवार को नए दलों के सांसदों के साथ मिलकर निलंबन के खिलाफ संसद परिसर में बैठकर धरना दिया।
कृषि बिलों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान राज्यसभा में अमर्यादित आचरण को लेकर आप के संजय सिंह सहित विपक्ष के आठ सदस्यों को मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया है। निलंबित सदस्यों ने सदन से बाहर जाने से इनकार कर दिया। वे और कुछ अन्य सदस्य इस दौरान सदन में विरोध जताते रहे। हंगामे की वजह से सदन का कामकाज बार-बार बाधित हुआ।

राज्यसभा में रविवार को कृषि सुधारों से संबंधित दो विधेयकों को पारित किए जाने की प्रक्रिया को लेकर विपक्ष दलों के सदस्यों ने जबरदस्त हंगामा किया। विधेयकों को प्रवर समिति में भेजे जाने के प्रस्ताव पर मतविभाजन की मांग को लेकर तृणमूल कांग्रेस और अन्य विपक्षी सदस्य सभापति आसन के बिल्कुल पास पहुंच गए।
विधेयकों का विरोध करते हुए टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने सभापति आसन के पास पहुंचकर उप सभापति हरिवंश के सामने रूल बुक तक फाड़ दी। इतना ही नहीं उन्होंने उप सभापति के माइक को भी मोड़ दिया। इस दौरान कई और टीएमसी सांसद सभापति के आसान के करीब पहुंच गए।
सांसदों के इस बर्ताव पर एक्शन लेते हुए सभापति एम वेंकैया नायडू ने तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ ब्रायन और आप के संजय सिंह सहित विपक्ष के आठ सदस्यों को मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया। निलंबित किए गए सदस्यों में कांगेस के राजीव सातव, सैयद नजीर हुसैन और रिपुन बोरा, तृणमूल के ब्रायन और डोला सेन, माकपा के केके रागेश और इलामारम करीम व आप के संजय सिंह शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App



