देश के सबसे बड़े बैंक घोटाले के आरोपों से घिरे ऋषि अग्रवाल सीबीआई के हेडक्वार्टर पहुंच गए हैं। यहां उनसे 22 हजार करोड़ से ज्यादा के बैंकिंग फ्रॉड मामले में पूछताछ होगी। ऋषि अग्रवाल एबीजी शिपयार्ड लिमिटेड के चेयरमैन हैं। उन पर 28 बैंकों के साथ 22 हजार 842 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप है।
इससे पहले सीबीआई इस मामले में ऋषि अग्रवाल से पूछताछ कर चुकी है। सीबीआई ने इस मामले में 7 फरवरी को केस दर्ज किया था। ऋषि अग्रवाल शशि रुइया और रवि रुइया के भांजे हैं। रुइया बंधू एस्सार ग्रुप (Essar Group) के मालिक हैं। ABG शिपयार्ड घोटाला सामने आते ही विपक्ष केंद्र सरकार पर हमलावर हो गया।

कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर ‘लूटो व भागो नीति’ अपनाने का आरोप लगाया था। हालांकि इसके बाद सीबीआई ने बयान जारी कर कहा था कि यह मामला यूपीए काल का है। कंपनी को दिया गया कर्ज 2013 में एनपीए बना था।एबीजी शिपयार्ड घोटाला करीब 23 हजार करोड़ का बताया जा रहा है।
यह देश का अब तक का सबसे बड़ा घोटाला माना जा रहा है। पानी के जहाज बनाने वाली कंपनी एबीजी शिपयार्ड ने 28 बैंकों को चूना लगाकर 22,842 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की। यह घोटाला विजय माल्या के 9 हजार करोड़ और नीरव मोदी 14 हजार करोड़ से भी काफी ज्यादा है।


Download Android App
Download iOS App



