एबीवीपी ने किया जेएनयू से वसंतकुंज थाने तक मार्च

Summary :

NULL

नई दिल्ली : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के प्रोफेसर महेंद्र प्रताप लामा के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की जेएनयू इकाई ने मंगलवार शाम जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने जेएनयू से लेकर वसंत कुंज थाना तक पैदल मार्च किया। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं का कहना है प्रो. लामा के खिलाफ उनकी ही एक छात्रा ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। छात्रों का कहना है कि बुधवार को पीड़ित छात्रा खुद मीडिया के सामने अपनी आपबीती बताएगी।

इसके बाद पुलिस को भी इस मामले में जल्द से जल्द एफआईआर करनी चाहिए। एबीवीपी जेएनयू के अध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि पुलिस को अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लेना चाहिए था। इसी के संदर्भ में मंगलवार को जेएनयू के छात्रों ने थाने तक पैदल मार्च कर अपना विरोध जताया है।

अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।

Desk Team