राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) इकाई ने बुधवार को विश्वविद्यालय की कुलपति शांतिश्री धूलिपदी पंडित और विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात करके फिर कभी होने वाले हमलों से छात्रों की सुरक्षा की मांग की।
भविष्य में होने वाले वामपंथी हमलों से छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए
अभाविप ने एक बयान में कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में हाल में रामनवमी के अवसर पर कावेरी छात्रावास में रहने वाले छात्रों के खिलाफ बड़े पैमाने पर हिंसा हुई है।
उन्होंने कहा, ”हमने प्रशासनिक अधिकारियों को बताया कि हमारे कार्यकर्ताओं को बहिष्कृत किया जा रहा है और कक्षा समूहों से बाहर किया जा रहा है। हमने मांग की है कि फिर कभी होने वाले वामपंथी हमलों से छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।”


Download Android App
Download iOS App



