ईडी ने धनशोधन की जांच के सिलसिले में पीएफआई के एक सदस्य को गिरफ्तार किया

Summary :

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन की एक जांच के सिलसिले में केरल स्थित संगठन पीएफआई के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन की एक जांच के सिलसिले में केरल स्थित संगठन पीएफआई के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
स्थानीय अदालत ने 19 अप्रैल तक हिरासत में भेजा 
अधिकारियों ने बताया कि एम के अशरफ को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत मंगलवार को यहां गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने कहा कि उसे बुधवार को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे 19 अप्रैल तक ईडी की हिरासत में भेज दिया।
ईडी ने दिसंबर में छापा मारने के बाद एक बयान में कहा था कि जब्त दस्तावेज ‘ केरल में विभिन्न परियोजनाओं के माफर्त पीएफआई द्वारा धनशोधन गतिविधियों करने का इशारा करते हैं।’’
 

Desk Team