DU में ABVP ने निकाला ‘छात्र अधिकार मार्च’, 12 मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

Summary :

ABVP protest in Delhi University : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) दिल्ली इकाई ने दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों की मूलभूत समस्याओं और अधिकारों को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में ‘छात्र अधिकार मार्च’ का आयोजन किया। इस प्रदर्शन में विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों से आए हजारों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। मार्च के दौरान एबीवीपी ने विश्वविद्यालय प्रशासन को 12 सूत्रीय मांगपत्र सौंपते हुए शैक्षणिक व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं में सुधार की मांग उठाई। परिषद की प्रमुख मांगों में विश्वविद्यालय परिसर को अस्थायी पोर्टा केबिनों से मुक्त करना, सभी कॉलेजों में अनिवार्य अग्नि सुरक्षा जांच कराना तथा 30 अप्रैल 2026 तक परीक्षा फॉर्म…

ABVP protest in Delhi University : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) दिल्ली इकाई ने दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों की मूलभूत समस्याओं और अधिकारों को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में ‘छात्र अधिकार मार्च’ का आयोजन किया। इस प्रदर्शन में विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों से आए हजारों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। मार्च के दौरान एबीवीपी ने विश्वविद्यालय प्रशासन को 12 सूत्रीय मांगपत्र सौंपते हुए शैक्षणिक व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं में सुधार की मांग उठाई।
परिषद की प्रमुख मांगों में विश्वविद्यालय परिसर को अस्थायी पोर्टा केबिनों से मुक्त करना, सभी कॉलेजों में अनिवार्य अग्नि सुरक्षा जांच कराना तथा 30 अप्रैल 2026 तक परीक्षा फॉर्म पर लगने वाली विलंब शुल्क को माफ करना शामिल है।

दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रदर्शन

इसके साथ ही पांच वर्षीय विधि पाठ्यक्रम बीए एलएलबी (ऑनर्स) की फीस कम करने, अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए पूरक परीक्षा आयोजित करने, नए छात्रावासों के निर्माण और एक केंद्रीकृत प्लेसमेंट प्रकोष्ठ स्थापित करने की मांग भी की गई।
एबीवीपी के दिल्ली प्रांत मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा कि यह मार्च विश्वविद्यालय प्रशासन की उदासीनता के खिलाफ छात्रों की आवाज है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो छात्र हितों की रक्षा के लिए आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

एबीवीपी ने सामाजिक समावेशिता पर जोर देते हुए तृतीय लिंग के छात्रों के लिए निःशुल्क शिक्षा तथा विश्वविद्यालय परिसर को दिव्यांगजन के अनुकूल बनाने की आवश्यकता भी उठाई। संगठन ने ‘एक पाठ्यक्रम, एक शुल्क’ नीति लागू करने, अकादमिक परिषद में छात्र प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने और कॉलेज कैंटीनों में स्वच्छता एवं भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने की मांग की।

Also Read – दिल्ली में खरीद शुरू होने से किसानों को मिलेगा उचित मूल्य, लागत और समय की भी होगी बचत : सीएम रेखा गुप्ता

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।