दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने राष्ट्रीय राजधानी के भजनपुरा इलाके में हमलावरों द्वारा ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के मैनेजर की हत्या के मामले में माया गिरोह के एक सहयोगी और पांचवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान अदनान उर्फ डॉन के रूप में हुई।
इससे पहले शुक्रवार को पुलिस ने सोहेल उर्फ बावर्ची और जुबैर उर्फ कसावरा को बुराड़ी (दिल्ली) के पास से गिरफ्तार किया था, जब वे पंजाब भागने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने भजनपुरा के सुभाष मोहल्ले के रहने वाले बिलाल गनी उर्फ मल्लू को गुरुवार देर रात करीब दो बजे सिग्नेचर ब्रिज के पास से गिरफ्तार किया था। मोहम्मद समीर उर्फ माया को स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था और बाद में उसी दिन आगे की जांच के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया था।


Download Android App
Download iOS App



