दिल्ली में महिलाओं के बाद अब निर्माण मजदूर भी फ्री में कर सकेंगे बस यात्रा

Summary :

दिल्ली में महिलाओं के बाद अब निर्माण मजदूर भी बसों में फ्री सफर कर सकेंगे। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने यह बड़ा ऐलान करते हुए बुधवार को इसकी घोषणा की है। दिल्ली में अब निर्माण कार्य से जुड़े मजदूरों को दिल्ली सरकार की बसो में किराया नहीं देना होगा।

नई दिल्ली, (पंजाब केसरी): दिल्ली में महिलाओं के बाद अब निर्माण मजदूर भी बसों में फ्री सफर कर सकेंगे। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने यह बड़ा ऐलान करते हुए बुधवार को इसकी घोषणा की है। दिल्ली में अब निर्माण कार्य से जुड़े मजदूरों को दिल्ली सरकार की बसो में किराया नहीं देना होगा। महिलाओं के बाद अब मजदूर भी दिल्ली में फ्री बस सेवा का लाभ उठा सकते हैं। दिल्ली में निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के लिए केजरीवाल सरकार बुधवार से मुफ्त बस पास देगी।

यह उठा सकेंगे लाभ
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को ट्वीट किया कि ये मज़दूर नहीं, निर्माता है। भारत का भाग्य विधाता है। बाबा साहेब और भगत सिंह के सपने को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी ऐसी योजनाएं बना रहे हैं कि जिन्हें कुदरत से सबसे कम मिला, उन्हें सरकार से ज़्यादा मिले। वहीं उन्होंने दूसरे ट्वीट में लिखा कि दिल्ली में चाहे महिला काउंसलर हो या मज़दूर हो, सभी के लिए बस का सफ़र फ्री है! हमने न्यूनतम मज़दूरी ₹ 8000 से ₹ 16000 की तो बीजेपी इसके ख़िलाफ़ भी कोर्ट चली गयी थी। हमने लड़ कर कानून पास करवाया। आज देश में सबसे ज़्यादा न्यूनतम मज़दूरी दिल्ली  में मिलती है। निर्माण स्थलों पर काम करने वाले बढ़ई, मिस्त्री, इलेक्ट्रिशियन, गार्ड, मजदूर सभी इस योजना का लाभ उठा सकेंगे। 

Ujjwal Jain