AIIMS : देश के प्रमुख चिकित्सा संस्थान एम्स दिल्ली ने एक बार फिर वैश्विक स्तर पर अपनी उत्कृष्टता का परिचय दिया है। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में 105वां स्थान हासिल कर एम्स दिल्ली दुनिया की अग्रणी मेडिकल यूनिवर्सिटीज में शामिल हो गया है। यह उपलब्धि संस्थान की मरीजों की देखभाल, उच्च स्तरीय शिक्षण और शोध कार्यों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
एम्स की इस उपलब्धि पर अस्थाई निदेशक डॉ. निखिल टंडन ने बताया कि एम्स न केवल देश के कई राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों को समर्थन प्रदान करता है, बल्कि बेसिक, क्लिनिकल और ट्रांसलेशनल रिसर्च के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। संस्थान में विकसित हो रही नई डायग्नोस्टिक किट्स और एसेज स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने में मदद कर रही हैं। इसके साथ ही, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और डिजिटल तकनीकों को अपनाने में एम्स अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
मजबूत प्रशासनिक व्यवस्था और सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता भी संस्थान की प्रमुख विशेषताओं में शामिल
कार्डियो-रेडियो डिपार्टमेंट के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अमरिंदर सिंह मल्ही ने कहा कि एम्स में अत्याआधुनिक तकनीकों के उपयोग से मरीजों को बेहतर उपचार और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मजबूत प्रशासनिक व्यवस्था और सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता भी संस्थान की प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। नवाचार, अनुसंधान और तकनीक आधारित स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से एम्स न केवल भारत बल्कि वैश्विक स्वास्थ्य क्षेत्र के भविष्य को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह उपलब्धि भारतीय चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
यह भी पढ़ें : पराली रोकने के लिए जागरूकता नहीं; सही समय पर सही संवाद जरूरी…’,जानें CEEW के नए अध्ययन में और क्या पता चला?


Download Android App
Download iOS App




