राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को वायु गुणवत्ता ‘‘मध्यम’’ श्रेणी में दर्ज की गई। एक सरकारी पूर्वानुमान एजेंसी ने बताया कि अगले दो दिन तक वायु गुणवत्ता इसी श्रेणी में रहेगी। दिल्ली ने सुबह साढ़े 10 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 170 दर्ज किया गया। वायु गुणवत्ता शून्य से 50 के बीच ‘अच्छी’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ मानी जाती है।
वायुसेना प्रमुख भदौरिया ने कहा- पूर्वी लद्दाख में सुरक्षा परिदृश्य असहज, ‘न युद्ध न शांति’ की स्थिति
‘सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च’ (सफर) ने कहा, ‘‘ हवा के प्रवाह की अनुकूल स्थिति को देखते हुए अगले दो दिनों तक दिल्ली में एक्यूआई के मध्यम श्रेणी में रहने की संभावना है।’’ मानसून की देर से वापसी और संबंधित स्थिर हवाएं हालांकि सप्ताहांत तक दिल्ली की वायु गुणवत्ता को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकती हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मानसून ने सोमवार को राजस्थान से लौटना शुरू किया था। इसके अगले तीन दिन में पूरे उत्तर-पश्चिम भारत से इसके लौटने की संभावना है।


Download Android App
Download iOS App



